जॉब्स

सरकारी नौकरी: फायरमैन, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई

ISRO Recruitment 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में रिक्त पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रुप-A के तहत फायरमैन, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन के पदों पर निकाली गई है।

2 min read
Mar 23, 2021

ISRO Recruitment 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में रिक्त पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रुप-A के तहत फायरमैन, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन के पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in या isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2021 है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 13 पद
फार्मासिस्ट - 03 पद
फायरमैन- 08 पद
लैब टेक्नीशियन- 02

पात्रता
फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदक का न्यूनतम 10वीं पास कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही फार्सेसी में डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा - न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल ।

फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन का न्यूनतम 10वीं पास होना जरुरी है । उक्त पदों पर भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 165 सेमी और महिला की लंबाई 155 सेमी होनी जरुरी है। सीने की बात करें तो पुरुष उम्मीदवार का सीना 5 सेमी फुलाव के साथ 81 से 86 सेमी होना चाहिए।
आयु सीमा - न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल ।

लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदक का 10वीं पास होने के साथ ही डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आयु सीमा - न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल ।

आयु की गणना 5 अप्रैल 2021 को मानक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 100 रूपए का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवारों का चयन, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। फायरमैन पद के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा व लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Published on:
23 Mar 2021 10:49 am
Also Read
View All