जॉब्स

Telangana Medical Recruitment 2021: अरजेंट बेसिस पर 50 हजार डॉक्टरों के पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Telangana Medical Recruitment 2021: कोविड-19 संक्रमण से पार पाने के लिए तेलंगाना सरकार स्वास्थ्य विभाग ने 50 हजार डॉक्टरों की अस्थायी आधार पर भर्ती के लिए अरजेंट बेसिस पर अधिसूचना जारी की है। सीएम केसी राव ने एमबीबीएस युवाओं से लोगों की सेवाओं के लिए आगे आने की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2021, 6:02 PM IST
Telangana Medical Recruitment 2021

Telangana Medical Recruitment 2021: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपने यहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने पर जोर दिया है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए 50,000 डॉक्टरों को अरजेंट और अस्थायी आधार पर तुरंत भर्ती करने का निर्देश दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को काबू करने के मद्देनजर डॉक्टर्स, नर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन समेत अन्य चिकित्साकर्मियों की भी भर्ती की जाएगी।

तेलंगाना सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों की अस्थायी रूप से नियुक्ति की जाएगी। साथ ही उन्हें उचित भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के सीएम ने के चंद्रशेखर राव ने युवा डॉक्टरों से आगे आकर संकट से जूझ रहे लोगों की सेवा करने की अपील की है। सीएम ने हैदराबाद में कोविड-19 को लेकर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया है।

सीएम ने अपने निर्देश में इस बात का भी उल्लेख किया है कि जो छात्र Covid-19 रोगियों के इलाज के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें निकट भविष्य में उनकी सरकारी नौकरियों के लिए वेटेज अंक से सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो एमबीबीएस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dls.telangana.gov.in/medicalrecruitment/register.aspx पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले तेलंगाना सरकार स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल odls.telangana.gov.in/medicalrecruitment/register.aspx पर जाएं या यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपने नंबर के साथ अपने व्यक्तिगत शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज करें। सेवारत या सेवानिवृत्त के बीच की स्थिति का चयन करें और कार्यक्षेत्र चुनें। रजिस्टर बटन पर क्लिक करें और सबमिट करें। साथ ही एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

Web Title: Telangana Medical Recruitment 2021 For Doctors & Nurses

Updated on:
10 May 2021, 6:02 PM IST
Published on: