जॉब्स

पहली नौकरी के साथ शुरू करें ये आदतें, भविष्य में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको कुछ ही ऐसी आदतों को बारे में बताएंगे जिन्हें फोलो करने से आपके पास कभी पैसों की किल्लत नहीं आएगी।

2 min read
Sep 17, 2018
पहली नौकरी के साथ शुरू करें ये आदतें, भविष्य में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

अपनी पहली नौकरी को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड रहता है। इस नौकरी के जरिए वह अपने हर सपने का पूरा करने की कोशिश करता है। लेकिन इन सब चीजों के बीच में वह यह भूल जाता है कि उसे अपने भविष्य के लिए कुछ सेविंग भी करनी है। क्योंकि यह बात हम सब जानते हैं कि बिना बचत के हम अपने भविष्य को बेहतर नहीं बना सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको कुछ ही ऐसी आदतों को बारे में बताएंगे जिन्हें फोलो करने से आपके पास कभी पैसों की किल्लत नहीं आएगी।

1. बचत की आदत डालें
पहली नौकरी लगने बाद आप सबसे पहले छोटी सी बचत की आदत डालें। जैसे ही आपको सैलेरी मिले सबसे पहले तनख्वाह का एक छोटा हिस्सा अपने बचत बैंक में जमा करवाएं। शुरुआत में हो सकता है यह आपका झंझट लगे लेकिन एक बार आदत में आने के बाद आपको इसमें मजा आने लगेगा। बैंक में डिपोजिट करने के अलावा आप म्युचुअल फंड में SIP भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

जॉब अलर्ट : यहां हो रही है बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन


2. शौक नहीं, जरूरत पर खर्च करें
ऐसा अक्सर देखने में आता है जब आदमी को सैलेरी मिलती है तो वो दो चार दिन दिल खोलकर खर्च करता है लेकिन ऐसा करना उसके भविष्य के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है। आप सैलेरी आने पर उन्हीं चीजों के लिए पैसे खर्च करें जो वास्तव में बहुत जरूरी है। इस तरह आप अपने बेवजह के खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं।


3. कमाई के साथ बचत भी बढ़ाएं
अगर आपकी सैलेरी में बढ़ोतरी होती है तो आपको अपनी बचत में भी वृद्धि करनी चाहिए। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि व्यक्ति को अपनी इनकम का कम से कम एक तिहाई हिस्सा अपनी बचत पर खर्च करना चाहिए। आपकी इस आदत से भी आपके फ्यूचर में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।

4. दूसरों को खुश करने के लिए न करें फिजूल खर्च
हमारी सोसायटी में अक्सर यह देखने में आता है कि लोग अपने आप को दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए और अपना स्टेटस बढ़ाने के लिए काफी फिजूल खर्च करते हैं। लेकिन दिखावे के नाम पैसों की बर्बादी करना बिल्कुल भी अच्छा कदम नहीं है इसलिए आप ऐसी फिजूलखर्ची से बचें।


5. रिटायरमेंट के लिए प्लान करें
अगर आपकी सरकारी नौकरी नहीं है तो आपको अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग करनी चाहिए क्योंकि 60 वर्ष के बाद भी आपको जीविकापार्जन के लिए कुछ पैसों की आवश्यकता होगी। इसके लिए आप या तो किसी इंश्योरेंस कंपनी में जाकर पेंशन प्लान ले सकते हैं या फिर भारत की अटल पेंशन योजना में भी निवेश कर सकते हैं।

इस तरह आप इन छोटी—छोटी आदतों को अपना कर अपने और अपने बच्चों के भविष्य को बेतहर बना सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी इन हैबिट्स आपके पास कभी पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें

फटाफट पैसा कमाने के ये हैं सीक्रेट्स, आजमाते ही बन जाएंगे करोड़पति
Published on:
17 Sept 2018 05:58 pm
Also Read
View All