1967 में मोदी ने एसएससी की परीक्षा पास की थी
मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान विपक्ष के कई नेताओं ने उनकी शिक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। लेकिन क्या आप जानते है पीएम मोदी की एजुकेशन के बारे में, अगर नहीं तो आज हम आपकी यह मुश्किल आसान कर देते है। आपको बता दें नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के बडनगर मेहसाना जिले में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई श्री बी.एन. हाईस्कूल बडनगर से हुई थी। यहां से उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद मोदी ने Pre Science, एमएन सायेंस कॉलेज बडनगर से पास किया था, जो कि 12वीं के समकक्ष की डिग्री मानी जाती है। इतना ही नहीं मोदी ने साल 1967 में एसएससी की परीक्षा भी पास की थी।