28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर CM रमन ने दी बधाई, तारीफ में कहीं ये बातें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है।

2 min read
Google source verification
Happy Bday PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर CM रमन ने दी बधाई, तारीफ में कहीं ये बातें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ तथा यशस्वी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान और गतिशील नेतृत्व में भारत को पूरी दुनिया में तेजी से उभरती आर्थिक शक्ति के रूप में पहचान और प्रतिष्ठा मिली है। मोदी सरकार की योजनाओं से देश के लाखों गांवों और करोड़ों गरीबों तथा किसानों तथा समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के जीवन में तरक्की और खुशहाली आयी है।

सीएम ने कहा - मोदी के नेतृत्व में आम जनता की बेहतरी के लिए अन्त्योदय की भावना से जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत हुई है, जिनके सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ सहित देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा - मोदी ने केन्द्र सरकार की बागडोर संभालते ही 'सबका साथ -सबका विकास' का प्रेरणादायक नारा देकर अपनी सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया। उन्होंने देश के सभी राज्यों को 'टीम इंडिया' के सदस्य के रूप में सम्मान देते हुए राष्ट्र के विकास में सहभागी बनाया है।

रमन सिंह ने कहा - प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लगभग पांच करोड़ गरीब परिवारों की माताओं और बहनों को पारम्परिक चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरूआत की है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत विगत लगभग दो वर्ष में 20 लाख परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में लगभग 11 लाख गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान बनवाए जा रहे हैं।

चार साल में मोदी ने किया छत्तीसगढ़ का पांच बार दौरा
मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जतायी कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी का वर्षों पुराना आत्मीय और भावनात्मक संबंध रहा है, जो आज भी बना हुआ है। उन्होंने कहा - प्रधानमंत्री बनने के बाद लगभग चार वर्षों में उन्होंने पांच बार छत्तीसगढ़ का दौरा किया है। मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद 9 मई 2015, 21 फरवरी 2016, 01 नवम्बर 2016, 14 अप्रैल 2018 और 14 जून 2018 को छत्तीसगढ़ का दौरा किया और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

उन्होंने छत्तीसगढ़ को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा - हम सबके लिए यह प्रसन्नता की बात है कि मोदी छत्तीसगढ़ के छठवें दौरे पर इस महीने की 22 तारीख को जांजगीर आ रहे हैं, जहां वे किसानों के एक विशाल सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग