TSNPDCL Junior Lineman recruitment 2018, जूनियर लाइनमैन के कुल 2553 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
TSNPDCL Junior Lineman recruitment 2018, नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड ( TSNPDCL ) ने जूनियर लाइनमैन के कुल 2553 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड ( TSNPDCL ) में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर लाइनमैन, कुल पद : 2553
(सर्कल के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण)
- वारंगल, पद : 575
- करीमनगर, पद : 674
- खम्मम, पद : 365
-निजामाबाद, पद : 500
- आदिलाबाद, पद : 439
वेतनमान : 15,585 रुपये से 25,200 रुपये।
योग्यताः
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही इलेक्ट्रिकल ट्रेड/ वायरमैन में आईटीआई हो।
आयु सीमा (01 जनवरी 2018 को)
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- अधिकतम आयु में एससी/ एसटी/ बीसी आवेदकों के लिए पांच वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रियाः
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा का स्वरूपः
- यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें 80 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। पहला भाग आईटीआई विषय से संबंधित होगा। इसमें कुल 65 सवाल शामिल होंगे।
- जबकि दूसरा भाग जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी पर आधारित होगा। इसमें कुल 15 प्रश्न शामिल होंगे।
- प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और तेलुगु भाषा में होगा।
- परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पोल क्लाइंबिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्कः
- 120 रुपये। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- एससी/ एसटी/ बीसी आवेदकों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट http://tsnpdcl.cgg.gov.in पर क्लिक करें। अब यहां दिए गए Notification लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- आवेदन के लिए नोटिफिकेशन के सामने मौजूद Make Payment लिंक पर क्लिक करें।
- अब शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के बाद आपको जनरल नंबर प्राप्त होगा।
- इसके बाद आप Submit Application लिंक पर क्लिक करें। यहां जनरल नंबर, डेट ऑफ पेमेंट और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- फिर अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आई एग्री पर टिक मार्क करें। फिर कैप्चा दर्ज कर अपलोड बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। अब आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी करें।
- अंत में भरे हुए फॉर्म को सब्मिट कर दें और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
खास तारीखेंः
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 19 मार्च 2018 (शाम 5 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख : 19 मार्च 2018 (रात 11:59 बजे तक)
परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं : 02 अप्रैल 2018 से।
लिखित परीक्षा की तारीख : 08 अप्रैल 2018 (सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक)
अधिक जानकारी यहांः
फोन : 0870-2461501
ई-मेल : jshrd@tsnpdcl.in
TSNPDCL Junior Lineman recruitment notification 2018:
नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड ( TSNPDCL ) में जूनियर लाइनमैन के कुल 2553 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।