जॉब्स

UPSC: कोरोना मामलों के चलते यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार किए स्थगित

UPSC Civil Service interviews 2020-21 postponed: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कारों को स्थगित करने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2021, 10:42 PM IST
UPSC Civil Service
UPSC Civil Service

UPSC Civil Service ias interview postponed: देश में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूल कॉलेजों की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है और इसी के साथ ही स्कूल कॉलेजों को बंदं कराने के आदेश दिये है। अब इन्ही के बीच संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भी कोरोना वायरस मामलों के चलते सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं।

यूपीएससी के द्वारा यह परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें पहला चरण में उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से होकर गुजरना पड़ता है। तब कही जाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन होता है।

UPSC सिविल सेवा साक्षात्कार IAS में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 अप्रैल 2121 तक आयोजित किया जाना था। लेकिन कोरोना के चलते अब इसे स्थगित कर दिया है। नई तारीखें तय समय के अनुसार उम्मीदवारों को बता दी जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवार UPSC सिविल सेवा आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर नज़र बनाए रखें। बयान में कहा गया है कि परीक्षा, भर्तियों और साक्षात्कार के संबंध में आयोग के द्वारा लिया जाने वाला कोई भी निर्णय तुरंत आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीएससी ने कहा, ‘‘स्थगित परीक्षाओं या साक्षात्कार के लिए जब भी तारीखें तय की जाएंगी तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों को कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाए।’’

Published on: