स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश
बता दें कि कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा में 30 अप्रैल 2021 तक सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। राज्य में कोरोना के लेकर सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी करते कहा गया है कि राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और कोचिंग संस्थान 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हरियाणा सरकार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है और12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। कोरोना स्थिति को देखने के बाद ही अगली तारीख घोषित की जाएगी। तय शेड्यूल के अनुसार हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल 2021 से शुरू होनी थी, जो अब नहीं होंगी।