8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board 10th,12th Compartment Exam: 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं हुई स्थगित, 15 मई तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

Bihar Board 10th,12th Compartment Exam Postponed: कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए केंद्र और राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा कई अहम् फैसले लिए जा रहे हैं। पहले सीबीएसई और आरबीएसई ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं को स्थगित करने का फैसला लिया इसके बाद अब बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 19 Apr 2021, 2:27 PM IST

Bihar Board 10th,12th Compartment Exam Postponed

Bihar Board 10th,12th Compartment Exam Postponed

Bihar Board 10th,12th Compartment Exam Postponed: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है राज्य में कोरोना की नई गाइडलाइन लागू कर दी गई है। और इसी के साथ बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (Bihar school examination board) ने 10वीं, 12वीं की की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला किया है। फिलहाल, जो परीक्षाएं स्थगित की गई है उनके लेर अभी नई ताऱीख के कोई एलान नही किया हैं। कोरोना के हालातों को देखकर आगे की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Read More:- Goa Board Exams 2021: इस राज्य में रद्द नहीं हुए बोर्ड एग्जाम, 24 अप्रैल से होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे इसके साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षाओं के स्थगित करने की भी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान, राज्य में संचालित स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

?H2

बता दें कि 10 वीं 12 की परीक्षा में कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो 12वीं और 10वीं की बोर्ड फाइनल परीक्षा में फेल हो गए हैं या फिर उन छात्रों के लिए जो छात्र अपने परीक्षा फॉर्म में किसी तरह की गलतियों के कारण अंतिम परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, या समय पर परीक्षा फीस स्कूलों द्वारा जमा नहीं की गई थी,जिससे छात्र परीक्षा में हिस्सा ना ले पाया हो, इन सभी कारणों के चलते ऐसे छात्रों को इन परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा। बिहार 2021 में ऐसा पहला राज्य है जिसने सबसे पहले परीक्षा आयोजित करके और उनके परिणामों की घोषणा की है। अन्य राज्यों में या तो अभी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं, या आगामी महीनों में अपनी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेंगे।

Read More:- CBSE Board Exam :इन दो राज्यों ने भी किया बड़ा एलान,10वीं,12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई रद्द

बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में ये फैसला भी लिया गया की 15 मई तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।