बता दें कि CBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है. वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।