8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा टलीं, 20 मई के बाद नई तारीखों पर होगा फैसला

GSEB Board Class 10th, 12th Exam 2021 Postponed देश के कई अन्य राज्यों की तरह अब गुजरात में भी कोरोना संक्रमण स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं को स्थगित करने का फैसला लिया है। 20 मई के बाद किया जाएगा नई तारीखो को लेकर फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 15 Apr 2021, 3:46 PM IST

GSEB Board Class

GSEB Board Class

GSEB Board Class 10th, 12th Exam 2021 Postponed कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है इस दौरान से तेजा से बढ़ रहे रिकॉर्ड तोड़ मामलों को देखते हुए सभी राज्य सरकारें एहतियाती कदम उठा रही है इसी के साथ कई राज्यों ने विद्य़ार्थियो शिक्षकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाएं और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द कराने का फैसला लिया है। बीते दिन सीबीएसई ने भी 10वी की बोर्ड परीक्षा कैंसिल और 12वीं की स्थगित कर दी थीं. अब गुजरात भी अन्य राज्यों के नाम के साथ शामिल हो गया है। यहां भी बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

गुजरात में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

जानकारी के मुताबिक गुजरात राज्य में भी कोरोना महामारी के बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देना खतरे से खाली नही है जिसका वजह इस राज्य ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करा दी हैं। कोरोना की स्थिति को देखकर नई तारीख पर फैसला 20 मई के बाद किया जाएगा।

कई राज्यों में स्थगित की जा चुकी हैं बोर्ड परीक्षाएं

कोरोनोवायरस के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई अन्य स्टेट्स में भी राज्य बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पंजाब राज्य ने तो 5वीं 8वीं और 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा लिए ही अगली क्लास के लिए प्रमोट करने का फैसला लिया गया है, जबकि यहां 12वीं की परीक्षाएं पहले ही स्थगित कर दी गई थीं।