CBSE Board Exam :इन दो राज्यों ने भी किया बड़ा एलान,10वीं,12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई रद्द
CBSE Board Exam 2021: देशभर में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है इस फैसले के बाद कई और राज्यों ने भी इस तरह के फैसले लेते हुए बोर्ड परिक्षाओं को स्थगित कराकर शिक्षकों एव विद्य़ार्थियों के प्रति चिंता जताई है।
CBSE Board Exam 2021: कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं को टालने का फैसला लिया है। और इसी के साथ 10वीं के सभी छात्रों को प्रमोट कर देने का आदेश दिया है। केन्द्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद से एक के बाद एक करके और अन्य राज्यों ने भी इसी तरह के फैसले लेकर छात्रों एंव शिक्षकों के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है।
आपको बता दें कि दिल्ली ही नही यूपी, गुजरात तमिलनाडू, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई बोर्ड पहले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर चुके हैं।