जॉब्स

UPSC EPFO Admit Card 2021 : यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ध्यान से पढ़ लें गाइडलाइन

UPSC EPFO Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आगामी ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 9 मई, 2021 को UPSC EPFO Exam होना है। यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड की जांच कर लें।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2021, 4:09 PM IST
UPSC EPFO Exam

UPSC EPFO Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने 9 मई, 2021 को प्रस्तातिव ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने आवेदकों से कहा है कि वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड की जांच कर लें। अगर कोई गलती है तो आयोग को बताएं। जिन उम्मीदवारों की फोटो एडमिट कार्ड पर साफ नहीं है, वह अपने साथ ऑरिजनल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लाएं।

UPSC EPFO Exam 2021: यूपीएससी ने एडमिट कार्ड के साथ डिटेल दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। नौ मई को परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। इस दौरान जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा। आवेदकों को एग्जाम सेंटर पर तय समय से 1 घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। एग्जाम सेंटर का एंट्री गेट 10 मिनट पहले अर्थात 9 बजकर 50 बजे मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड लेकर जरूर आएं। संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वह ओएमआर शीट को भरने के लिए काला बॉल प्वॉइंट पेन लाएं। सवाल गलत सॉल्व करने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड-19 बचाव संबंधी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। सेंटर के अंदर बिना मास्क के अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अपने साथ छोटी ट्रांसपेरेंट सैनिटाइजर की बोतल ला सकते हैं। अपने साथ मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लाएं।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

यूपीएससी ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू मेरिट के आधार पर होगा। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का वेटेज क्रमश: 75:25 होगा।

Web Title : UPSC EOFO Admit Card 2021 released

Updated on:
16 Apr 2021, 4:09 PM IST
Published on: