29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government jobs: बीसीसीएल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Government jobs: भारत कोकिंग कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चिकित्सा विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Apr 2021, 12:12 PM IST

BCCL Recruitment 2021

Government jobs: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारत कोकिंग कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीसीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट @bcclweb.in. पर जाकर 30 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि तय प्रारूप में ही आवेदन करें। भारत कोकिंग कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चिकित्सा विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के 81 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है।

यहां भी पढ़ें : Government jobs: आरपीएससी ने जेएलओ पद का रिजल्ट किया जारी, यहां से चेक करें

महत्वपूर्ण तिथि :

आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021

BCCL Recruitment 2021 :

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (ई4) और चिकित्सा विशेषज्ञ (E3) - 36 पद

सीनियर मेडिकल ऑफिसर (E3) - 42 पद

सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) E3 - 03 पद

कुल पद - 81

यहां भी पढ़ें : Sarkari Naukri: तहसील, जिला और राज्य स्तर पर निकली रिक्तियां, ऐसे करें अप्लाई

आवश्यक योग्यता

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और पीजी डिग्री/डीएनबी के साथ न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव।

मेडिकल स्पेशलिस्ट

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और पीजी डिग्री/डीएनबी का डिग्री होना जरूरी।

मेडिकल ऑफिसर

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से MBBS।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर ( डेंटल )

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से बीडीएस और एक साल का क्लिनिकल कार्यों का अनुभव।

आयु सीमा पद के हिसाब से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35 साल और अधिकतम 42 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान।

यहां भी पढ़ें : Sarkari job 2021: जारी हुए बिहार पुलिस होमगार्ड परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

आवेदन कैसे करें

बीसीसीएल में खाली पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बीसीसीएल द्वारा तय प्रारूप में उम्मीवार आवेदन करें। आवदेन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित कॉपी भी संलग्न करें। उम्मीदवार आवेदन पत्र बीसीसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक/ ईई) को स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्थापना कोयला भवन, कोयला नगर टाउनशिप, जिला धनबाद, झारखंड के नाम से भेजें।

यहां भी पढ़ें : Government jobs: मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स समेत 1376 रिक्तियां निकालीं, ऑनलाइन आवेदन करें

Web Title: Government Jobs BCCL Recruitment 2021 Apply for MS SMS MO SMO