जॉब्स

UPSSSC PET 2021: ग्रुप सी पदों पर पीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, upsssc.gov.in पर करें आवेदन

UPSSSC PET 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून 2021 है।    

2 min read

UPSSSC PET 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ) ने अपनी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए यूपीएसएसएससी ने 25 मई 2021 को एक अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानि पीईटी 2021 आयोजित की जाती है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पीईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून जून 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक योग्यता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ) ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवार भी ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in नियमित रूप से चेक करते रहें ।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर ही उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाएं। अप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवारों को मांगे गए विवरणों को भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके यूपी पीईटी 2021 ( PET 2021 ) ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट करें।

UPSSSC PET 2021:

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 मई 2021

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021

Web Title: Upsssc PET 2021 Application Process Begins Apply Online For Preliminary Eligibility Test

Updated on:
26 May 2021 01:46 pm
Published on:
26 May 2021 01:43 pm
Also Read
View All