भारतीय सेना ( Indian Army) में एसएससी ( टेक्निकल ) में इंट्री पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन्हें 1 अक्टूबर 2021 तक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2021 को 20 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी ना की आधिकारिक वेबसाइट पर joinindianarmy.nic.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।