जोधपुर

गांव के सरकारी स्कूल में पढी, इतिहास में शत प्रतिशत नम्बर से बनाया रिकॉर्ड

जहां चाह, वहां राह की कहावत को फलोदी के ढढू गांव की सरकारी स्कूल में पढी बीपीएल बच्ची ने चरितार्थ कर दिखाया है।
less than 1 minute read
Jun 08, 2022
12th arts result 2022 Phalodi

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

फलोदी . जहां चाह, वहां राह की कहावत को फलोदी के ढढू गांव की सरकारी स्कूल में पढी बीपीएल बच्ची ने चरितार्थ कर दिखाया है। आर्थिक हालातों से दबी प्रियंका ने कडी मेहनत के दम पर ना केवल जिले की टॉपर बनी, बल्कि इतिहास विषय में सौ में से सौ नम्बर प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया। व्याख्याता सत्यनारायण जालोडा ने बताया कि राउमावि ढढू में नियमित अध्ययन कर रही प्रियंका पुत्री ओमप्रकाश पालीवाल ने कला संकाय में 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉपर रही है। गौरतलब है कि प्रियंका के पिता बीपीएल है और वे खेतों में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे है। गांव की होनहार बालिका के जिला स्तर पर प्रथम रहने पर गांवों में खुशी है। प्रियंका ने दादा-दादी, माता-पिता व ताउ शंकरलाल पालीवाल की नियमित प्रेरणा को सफलता का श्रेय दिया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बेलवा. बेलवा खत्रियाँ के श्री मंगल बाल उमावि मंदिर के बारहवीं कला वर्ग में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संस्थान निदेशक नरपतसिंह बस्तवा के साथ विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया। बालेसर उपखण्ड में कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में मंगल बाल विद्या मन्दिर अव्वल रहा। कार्यक्रम में सुमनकंवर 94 %, रितु देवड़ा 91.20 %, मूलीकँवर 90.80 %, शम्भुसिंह 90.40 व छैलेन्द्रसिंह 90 % का स्वागत किया। इस मौके मगसिंह बेलवा राणाजी, भूतपूर्व सैनिक चावंडसिंह गोपालसर, सोहन लोढ़ा, जीतूसिंह सहित अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Published on:
08 Jun 2022 06:34 pm