
दरअसल जोधपुर लिफ्ट कैनाल में दो अलग-अलग जगहों पर दीवारों में पानी का रिसाव होने के कारण यहां से पानी बाहर निकल रहा था। कैनाल की दीवारों की मरम्मत के लिए शनिवार रात से 8 घण्टे तक शटडाऊन लिया गया। इस दीवार का मरम्मत कार्य रविवार शाम तक पूर्ण किया गया। कैनाल में शटडाऊन के कारण सोमवार जिले भर में जलापूर्ति नहीं होगा। साथ ही जोधपुर शहर के आधे हिस्से में आपूर्ति होगी तथा आधे हिस्से में मंगलवार को जलापूर्ति होगी।
दीवार में हो रखे थे छेद-
जोधपुर लिफ्ट कैनाल के सहायक अभियंता श्यामसिंह व जीसीकेसी के जीपी शर्मा, भगवानदास पुरोहित ने बताया कि क्लोजर के बाद कैनाल में पानी का स्तर बढ़ाया गया है। जिससे कैनाल की दीवार में पहले से हो रखे छो-छोटे छेद से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। कैनाल के 48व 50 आरडी पर दीवारों में पानी का रिसाव होने के कारण दीवार की मरम्मत के लिए योजना बनाकर शनिवार रात 10 बजे शटडाऊन लिया गया तथा रविवार सुबह 6 बजे कैनाल में वापस जलापूर्ति बहाल की गई। इस दौरान 48 व 50 आरडी पर बने एक्वाडक्ट की मरम्मत की गई।
आज नहीं मिलेगा पानी-
कैनाल में लिए गए ८ घण्टे के शटडाऊन के चलते जोधपुर लिफ्ट कैनाल से 11 परियोजनाओं से जुड़ करीब एक हजार से ज्यादा गांवों व शहरों को पानी नहीं मिलेगा। जिससे यहां जलापूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें जोधपुर के आधे हिस्से में सोमवार तथा आधे हिस्से में मंगलवार को जलापूर्ति होगी। कल जोधपुर पंहुचेगा पानी- कैनाल में शटडाऊन के बाद जल प्रवाह थमने के बाद रविवार सुबह 0 आरडी से जलापूर्ति बहाल की गई थी। उसके बाद पानी मंगलवार तक जोधपुर पंहुचने की संभावना है।
इनका कहना है-
कैनाल की दीवार में कुछ जगहों पर छोटे-छोटे छेद हो गए थे तथा पानी का रिसाव हो रहा था। वहां मरम्मत कार्य के लिए कैनाल में शटडाऊन लिया गया था। कैनाल से पानी नहीं मिलने के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को जलापूर्ति नहीं होगी तथा जोधपुर शहर के आधे हिस्से में सोमवार को व आधे हिस्से में मंगलवार को होगी।जयसिंह चौधरी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर
(निसं)----------------