जोधपुर

जोधपुर पहुंचे कांग्रेसी सिघंवी ने टू-जी मामले में कही ये बात, भाजपा को लेकर कहे ये कड़े बोले!

सिंघवी ने कहा कि सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर देने की घोषणा युवाओं के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
3 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 11:06 AM IST
congressmen in jodhpur
abhishek manu singhavi, abhishek manu singhavi visit in jodhpur, Congress leaders, Congress Spokes Person, ministers in jodhpur, congress jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि टू-जी मामले में अदालत का फैसला आपेक्षित था। मैं खुद कुछ लोगों के मामले में अदालत में पेश हुआ था और कुछ मामलों में सलाह दी थी। यह नीतिगत बात थी, नीति गलत हो सकती है, लेकिन गलत नीति को अपराध नहीं कहा जा सकता है। हमारे विरोधियों ने और मीडिया के एक वर्ग ने इसे अपराध के तौर पर प्रचारित किया। हर गलती अपराध नहीं होती, अलबत्ता हर अपराध गलत होता है।


यहां जोधपुर प्रवास पर आए सिंघवी ने पत्रिका ने बातचीत में कहा कि अब सवाल यह है कि हमारे जिन विरोधियों, तत्कालीन सीएजी और प्रेस के एक वर्ग ने इसे अपराध के तौर पर प्रचारित किया, क्या वे माफी मांगेंगे। इस मामले में राजनीतिक विरोधियों और कतिपय प्रेस के न्यायालय ने हमें पहले ही दोषी करार दे दिया था। तब की सरकार से जुड़े लोगों को आरोपी बनाया गया, कांग्रेस के कुछ नेताओ और बड़े उद्योगपतियों के नाम आने से कांग्रेस को ही दोषी ठहरा दिया गया। जिन लोगों ने इस मामले में बेवजह कांग्रेस को दोषी ठहराया, वे यह भी जान लें कि अगर हम कानून की रक्षा नहीं करेंगे तो कानून भी हमारी रक्षा नहीं करेगा। इस मामले में आया फैसला न्याय की जीत है। तब सरकार ने जो भी फैसला किया था, वह नीतिगत फैसला था। नीतिगत मामलों में लाभ या हानि नहीं देखी जाती, देशहित को देख कर फैसला किया जाता है।

गुजरात चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सिंघवी ने कहा कि जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, कांग्रेस की जीत गुजरात में उससे बड़ी है। यदि बसपा और एनसीपी ने कांग्रेस का साथ दिया होता तो दो-तीन सीटों का इजाफा तय था। करीब पन्द्रह सीटों पर हम १५०० से भी कम मतों के अंतर से हारे हैं। सूरत और अहमदाबाद में कांग्रेस ने थोड़ी अधिक मेहनत की होती तो तस्वीर बदल जाती। गुजरात चुनाव ने यह बता दिया कि भाजपा के खिलाफ लोगों में कितना अधिक आक्रोश है। इस बार यह आक्रोश अधिक मात्रा में मतों में तब्दील नहीं हो पाया, लेकिन ऐसा ही आक्रोश बना रहा तो २०१९ में हालत भाजपा के लिए भयावह होंगे। इससे पहले सिंघवी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे यहां से एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

राजस्थान पत्रिका का साहस सराहनीय


सिंघवी ने कहा कि राजस्थान में काला कानून को लेकर राजस्थान पत्रिका ने जो साहस दिखाया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए। आज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की याद आती है। उन्होंने झुकने को कहा और आप लेट गए। ऐसे दौर में काला कानून को लेकर जो हिम्मत राजस्थान पत्रिका ने दिखाई और स्पष्ट रूप से कहा कि यह गलत है और यह कहा कि हम उसे न सहमति देंगे और न परोक्ष रूप से जगह देंगे। इस हद तक विरोध करेंगे कि उसे छापेंगे नहीं। किसी भी अखबार का यही सिद्धांत है। उन्होंने कहा यदि हम भी कल गलती करेंगे तो हम चाहते हैं कि अखबार इसी तरह का कदम उठाए।

सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर देना खतरनाक : सिंघवी

जोधपुर/पंडितजी की ढाणी. राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से हाल ही में सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर देने की घोषणा युवाओं के लिए अच्छा संकेत नहीं है। सरकार को इसके दूरगामी व खतरनाक परिणामों पर विचार करना चाहिए। शिक्षा में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर देने के बजाय बड़ी-बड़ी कंपनियों से उनके स्वयं के स्कूल स्थापित करवाने चाहिए।


वे शुक्रवार को बैठवासिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव करणीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अडबी प्याऊ में सांसद निधि से निर्मित हॉल के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सिंघवी ने कहा कि किसी भी सरकार को तभी सफल माना जाता है, जब वह ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा कर युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार दे सके। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने गांवों में शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान भोमाराम चौधरी ने की। सरपंच पपूराम जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम पंचायत क्षेत्र की रामावि भाम्भुओं की ढाणी को पीपीपी मोड पर देने की सरकारी घोषणा के खिलाफ अर्जुनराम भाकर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद सिंघवी को ज्ञापन सौंप कर इसे रद्द करवाने की मांग की।

बीजेपी के झूठ का भाण्डा फूटा-झाला

पूर्व आईपीएस व पीसीसी सदस्य विजेंद्र झाला ने २-जी स्पेक्ट्रम पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के एक और झूठ का भाण्डा फूटा है। इसमें बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह जैसे नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर पिछला लोकसभा चुनाव जीत लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हाण्डी दुबारा चढऩे वाली नहीं है। जनता इसे जान चुकी है।

Published on:
Also Read
View All