जोधपुर

मोपेड को टक्कर मार चालक चलते ट्रैक्टर से कूदा, ट्रैक्टर ने घुमटी उखाड़ी

- नई सडक़ चौराहे की ट्रैफिक घुमटी पर चढ़ा ट्रैक्टर- कोई हताहत नहीं
2 min read
Sep 19, 2018
after accident tractor torlly hit traffic ghumati
मोपेड को टक्कर मार चालक चलते ट्रैक्टर से कूदा, ट्रैक्टर ने घुमटी उखाड़ी

जोधपुर.
नई सडक़ चौराहे पर मंगलवार मध्यरात्रि मोपेड को चपेट में लेने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घबरा गया और चलते ट्रैक्टर से कूद गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चौराहे पर लगी ट्रैफिक घुमटी को टक्कर मार दी। घुमटी उखडक़र सडक़ पर जा गिरी और ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोजती गेट की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली देर रात नई सडक़ की तरफ जा रही थी। नई सडक़ चौराहे के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर ने मोपेड सवार को चपेट में ले लिया। यह देख ट्रैक्टर चालक घबरा गया। उसने ट्रैक्टर रोकने की बजाय चलते ट्रैक्टर से कूदकर छलांग लगा ली। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पास ही यातायात पुलिस की घुमटी में जा घुसा। ट्रैक्टर ट्रॉली की रफ्तार इतनी तेज थी कि घुमटी उखड़ कर सडक़ पर जा गिरी। इतना ही नहीं ट्रैक्टर उस घुमटी पर चढक़र रूका। गनीमत रही कि देर रात से चौराहे पर यातायात की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मोपेड चालक के मामूली चोट आई।
हादसे का पता लगने पर उदयमंदिर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने की मशक्कत शुरू की। देर रात तक ट्रैक्टर ट्रॉली हटाकर घुमटी सीधा करने के प्रयास किए जा रहे थे।

मोपेड के चपेट में आते ही चालक ट्रैक्टर से कूदा, ट्रैक्टर ने घुमटी उखाड़ी

मोपेड के चपेट में आते ही चालक ट्रैक्टर से कूदा, ट्रैक्टर ने घुमटी उखाड़ी

नई सडक़ चौराहे पर मंगलवार मध्यरात्रि मोपेड को चपेट में लेने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घबरा गया और चलते ट्रैक्टर से कूद गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चौराहे पर लगी ट्रैफिक घुमटी को टक्कर मार दी। घुमटी उखडक़र सडक़ पर जा गिरी और ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। देर रात तक पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली हटाकर घुमटी सीधा करने का प्रयास कर रही थी।

Published on:
19 Sept 2018 01:03 am