
जोधपुर। अभिनेत्री आलिया भट्ट व सिंगर गुरु रंधावा रविवार को मुम्बई से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर इस दौरान प्रशंसकों का जमावड़ा रहा।
गुरु रंधावा एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने के लिए जोधपुर आए हैं, जबकि आलिया अपने बचपन की मित्र कृपा मेहता के विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए जोधपुर आई है।
आलिया जब फ्लाइट से उतरकर एयरपोर्ट में जैसे ही प्रवेश किया तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारी आलिया को कड़ी सुरखा के बीच एयरपोर्ट के बाहर लाएं।
आलिया को गाड़ी तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई प्रशंसक गिर भी गए। एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में आलिया ने कहा कि राजस्थान आकर बहुत अच्छा लगता है।
इस ग्रांड वेडिंग के लिए जोधपुर के सभी बड़े होटल्स बुक हो गए हैं। रविवार को महिला संगीत और सोमवार को होने वाली शादी के लिए मुंबई, अहमदाबाद, नई दिल्ली और जोधपुर से खास तौर पर बुलाए गए करीब 300 वेडिंग प्रोफेशनल्स और वेंडर्स हिस्सा ले रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक विवाह समारोह में कई उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है। कृपा आैर यश की मुंबई में आयोजित सगाई आैर प्री वेडिंग पार्टी सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित रही थी।
सगाई समारोह में आलिया ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। साथ ही आलिया ने इन दोनों समारोह की फोटोज जमकर शेयर की थी। इस कारण ये आयोजन लाइम लाइट में आ गया था।
आपकाे बता दें कि पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा शहर ग्लोबली अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। हॉट डेस्टिनेशन हब बना जोधपुर अब विदेशियाें के साथ ही देशी लोगों को भी आकर्षित कर रहा है। शाही अंदाज में शादी का सपना संजोने वाले कपल्स अब जोधपुर का रुख करने लगे हैं।
सूर्य नगरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध जोधपुर अब सिर्फ सूरज की वजह से नहीं चमकता, बल्कि यहां होने वाली शाही शादियों और शूट की चकाचौंध से भी जगमगाता है। नीली दीवारों वाला ये शहर एक बार फिर शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है।
हॉलीवुड एक्ट्रेस लिजा हर्ले और प्रसिद्ध बिजनेस मेन अरूण नायर ने सन 2007 में यहां आकर शादी की थी। तब जोधपुर देश ही बल्कि विदेशों में खासी सुर्खियों में था 2012 में ईरोज के सीईओ किशोर लुल्ला के बेटे की शादी भी यहां हुर्ई थी। बताया जाता है कि इस शादी में तकरीबन सौ करोड़ रूपए का खर्चा आया था। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का बथर्ड भी यहां मनाया गया था।