17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है वो शख्स जो मिटाता है आलिया के पूरे दिन की थकान ! इससे करती हैं बेइंतहा प्यार

बता दें अालिया अपनी निजी जिंदगी में काफी अलग हैं। आलिया भट्ट अपना फ्री टाइम अपनी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 21 Jan 2018, 1:28 PM IST

alia bhatt

alia bhatt

बॅालीवुड इंडस्ट्री यूं तो चकाचौंद से भरी हुई है। लोग सोचते हैं कि बॅालीवुड के सितारे अक्सर पार्टीज या डिस्को में जाना एन्जॅाय करते हैं लेकिन बता दें कई एक्टर्स ऐसे हैं जो जैसे दिखते हैं वैसे होते नहीं। उदाहरण के तौर पर अगर बात बॅालीवुड की क्यूटेस्ट एक्टर आलिया भट्ट की करें तो उन्हें देख सबसे पहले जहन में यही बात आती हैं कि वे एक ऐसी एक्टर होंगी जो फ्री टाइम में फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करना पसंद करती हैं।

लेकिन अगर आप लोग अगर ऐसा सोचते हैं तो बता दें अालिया अपनी निजी जिंदगी में काफी अलग हैं। आलिया भट्ट अपना फ्री टाइम अपनी फैमिली को देना पसंद करती हैं। बता दें हाल में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर को डालकर कैप्शन लिखा,- दादी मां का दिन।

grandma day 💐

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

अगर तस्वीर को गौर से देखें तो ऐसा लगता है आलिया का अपनी दादी से कुछ अनोखा ही रिश्ता है, वे इस तस्वीर में दादी को कुछ पढ़कर सुना रही हैं। और दादी उनकी बातों में मानों मग्न सी हो गई हैं। अगर आलिया के लुक की तरफ नजर डाले तो वे काफी सादे कपड़ो में दिखाई दे रही हैं।

अगर आलिया के करियर की बात करें तो इन दिनों वे रणवीर सिंह के साथ अपनी आने वाली फिल्म गली ब्यॅाज के शूट्स में व्यस्त हैं। इसके अलावा बता दें निर्माता करण जौहर ने अब अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट भ्रमास्त्र पर काम करना शुरु कर दिया है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन , रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड किरदारों में नजर आने वाले हैं।

कहा जा सकता है की ये फिल्म बॅालीवुड के टॅाप ,स्टार्स की फिल्म होने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब ये तीनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल में करण जौहर ने इस फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की।

यह फिल्म 2019 में रिलीज की जाएगी। बता दें इस फिल्म के बारे में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए बताया।

जैसा की देखने से लग रहा है करण की ये फिल्म एक मेगा प्रोजेक्ट है। यही वजह है की इसका बजट भी काफी बड़ा है। इस फिल्म को करीब 100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। करण की इस फिल्म की कहानी एक फेंटेसी, एडवेंचर और प्यार की ट्रिलॉजी होगी। फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ के करीब है और यह करण की किसी भी फिल्म के बजट से ज्यादा है। दरअसल इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म को लेकर अयान की रणबीर और आलिया के साथ कई मुलाकातें हो चुकी हैं।कहा जा रहा है कि ये फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज होगी।