जोधपुर

Seema Haider: ये क्या भारत में ही मौत को गले लगा लेगी सीमा हैदर, दावे से मच गई सनसनी

एक वीडियो में सीमा हैदर (Seema Haider) साफ तौर पर कह रही है कि वह भारत में अपनी जान दे देगी, लेकिन कभी भी पाकिस्तान नहीं जाएगी
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2023, 1:39 PM IST
seema_haider_sachin_meena.jpg

जोधपुर। पहले ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए प्यार और फिर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर दुबई होते हुए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) इस वक्त चर्चाओं में है। सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है, जिसमें सीमा हैदर अपनी जान देने की बात कर रही है। अब ये वीडियो राजस्थान में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान की जनता भी इस खबर पर आंखें गढ़ाई बैठी है कि आखिरकार सीमा हैदर (Seema Haider) के प्यार का अंजाम क्या होगा।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: आने वाले 24 घंटे हैं बेहद खतरनाक, मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी मूसलाधार बारिश

इस बीच सीमा हैदर का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर साफ तौर पर कह रही है कि वह भारत में अपनी जान दे देगी, लेकिन कभी भी पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस वीडियो में सीमा (Seema Haider) कह रही है कि वह सचिन (sachin meena) से बेहद प्यार करती है। उसके बच्चे भी सचिन को पिता मानने लगे हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान भेजा गया तो मुझे मार दिया जाएगा। सीमा ने साफ शब्दों में कह दिया कि पाकिस्तान लौटने से अच्छा है कि मैं भारत में ही मर जाऊं। सीमा हैदर की पबजी गेम खेलने के दौरान 22 साल के सचिन मीणा से हुई थी। 2020 से दोनों रिलेशन में थे।

सीमा (Seema Haider) का दावा है कि उसने हिंदू धर्म को अपना लिया है। उसने कहा कि वह नॉनवेज खाना छोड़ चुका है और तुलसी पूजा करने लगी है। सीमा (Seema Haider) के पहले पति गुलाम हैदर ने पाकिस्तान सरकार से अपनी बीवी और बच्चो को वापस बुलाने की मांग की है। वहीं अभी भी राजस्थान की जनता को इस कहानी पर कतई विश्वास नहीं हो रहा। साथ ही भारत के साथ घोषित रूप से शत्रुता का भाव रखने वाले देश की महिला का इस तरह बच्चों को साथ लेकर बिना वैध कागजातों के सीमा पार कर जाना भी हर किसी के गले नहीं उतर रहा। जब भारत की सीमाओं पर इतना कड़ा पहरा होने का दावा किया जाता है कि वहां से बिना अनुमति परिंदा भी पर नहीं मार सकता तो फिर एक महिला कैसे चार बच्चों को साथ लेकर यहां तक पहुंच गई? जनता में यह चिंता भी बहुत मुखर है कि आखिर सीमा हैदर को इतनी छूट क्यों दी गई कि वह मीडिया से जब-तब मुखातिब होती रही? उसे तुरंत हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई को अंजाम क्यों नहीं दिया गया?

Published on: