जोधपुर

विधायक और प्रसाशन से नाराज ग्रामीण इस गांव में नहीं मना रहे दीपावली

( jodhpur news ) ग्राम पंचायत का नाम बदलने व एक राजस्व गांव को दूसरे पंचायत में ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने दीपावली के दिन सुबह ही स्थानीय विधायक किसनाराम विश्नोई ( MLA krishna ram bishnoi ) व राज्य सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई जगह दिवाली नही मनाने का फैसला किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2019, 11:56 PM IST
Angry villagers are not celebrating Diwali in jodhpur
Angry villagers are not celebrating Diwali in jodhpur

पीलवा/जोधपुर
लोहावट विधानसभा क्षेत्र के धारा बागा (कुशलावा) ग्राम पंचायत का नाम बदलने व एक राजस्व गांव को दूसरे पंचायत में ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने दीपावली के दिन सुबह ही स्थानीय विधायक किसनाराम विश्नोई ( MLA krishna ram bishnoi ) व राज्य सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई जगह दिवाली नही मनाने का फैसला किया।

यह है पूरा मामला ( jodhpur news )


ग्रामीणों ने बताया पंचायत पुनर्गठन में किसी भी ग्राम पंचायत का नाम नहीं बदल सकते, फिर भी प्रशासन पर स्थानीय विधायक किसनाराम विश्नोई द्वारा दबाव बनाकर धारा बागा ग्राम पंचायत का नाम भेयो की ढाणी किया जा रहा है जो सरासर गलत है। मामले से ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी रोष है।

दिवाली नही मनाने का फैसला किया गया

वहीं कुशलावा ग्राम पंचायत ( gram panchayat ) का चंपावत नगर राजस्व ग्राम को भोजाकोर के प्रस्तावित रिड़मल नगर में शामिल किया गया, जबकि भोजाकोर में ही कई राजस्व गांव हैं। ऐसे मे नाराज कई घरों में दिवाली नही मनाने का फैसला किया गया।


सोशल मीडिया पर दिनभर प्रतिक्रिया जारी

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार प्रशासन व विधायक के खिलाफ रोष जताने का वीडियो दिवाली के दिन सुबह ही जारी कर दिया गया था। स्थानीय सोशल मीडिया पर दिनभर प्रतिक्रिया जारी थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: