जोधपुर

जोधपुर के 3 निर्यातकों को अवार्ड

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की ओर से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में चल रहे इंटरनेशनल हैण्डीक्राफ्ट एण्ड गिफ्ट (आईएचजीएफ) दिल्ली फेयर में जोधपुर के तीन निर्यातकों को अवार्ड दिए गए।
less than 1 minute read
Award for 3 exporters of Jodhpur
जोधपुर के 3 निर्यातकों को अवार्ड

जोधपुर. एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की ओर से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में चल रहे इंटरनेशनल हैण्डीक्राफ्ट एण्ड गिफ्ट (आईएचजीएफ) दिल्ली फेयर में जोधपुर के तीन निर्यातकों को बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले के लिए अजय शंकर मेमोरियल अवार्ड दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडे व ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेशकुमार ने विजेताओं को अवार्ड वितरित किए। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि देश के कुल हस्तशिल्प निर्यात में उत्तर प्रदेश का 45 फ ीसदी योगदान है। उन्होंने बताया कि ईपीसीएच यमुना एक्सप्रेस वे पर 200 एकड़ में फैले एक हैण्डीक्राफ्ट पार्क स्थापित करने का विचार कर रही है। इस दौरान ईपीसीएच के चेयरमैन ओपी प्रहलादका, मेले के मौजूदा संस्करण की प्रेसिडेंट सुश्री जेसमिना जेलियांग, मौजूदा संस्करण के वाइस प्रेसिडेंट जोधपुर निवासी मोहनसिंह भाटी उपस्थित थे।

इनको मिले अवार्ड

समारोह में फर्नीचर, फर्नीचर हार्डवेयर व होम एसेसरीज श्रेणी में जोधपुर के जैनेन्द्रसिंह भाटी को पीएन सूरी मेमोरियल गोल्ड अवार्ड तथा मृगेश भण्डारी को सिल्वर अवार्ड दिया गया। लेम्प लाइटिंग एण्ड एसेसरीज में जोधपुर के गौरव जैन को अजयशंकर गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया।

Published on:
18 Oct 2018 01:44 am