जोधपुर

Rajasthan Nikay Election: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

Rajasthan Nagar Nikay Election: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि कोर्ट जब कहेगा, तब सरकार निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026
rajasthan nagar nikay election
फोटो: पत्रिका

जोधपुर। कोर्ट जब कहेगा, हम चुनाव कराने के लिए तैयार है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहीं। शनिवार को जोधपुर पहुंचे राठौड़ ने एयरपोर्ट पर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सरकार कोर्ट के आदेशों की पालना करेगी। हम तो कोर्ट के आदेशों की पालना कराएंगे। बोल्डोजर एक्शन को लेकर राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में जहां जिस प्रकार की स्थिति होती है। वहां अनुशासन का पालना करने के लिए भय होना जरूरी है।

राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि एसआइआर लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए हुआ है। पंचायत और निकायों के चुनावों में एसआइआर नहीं हुआ है। उन्होंने विधानसभा में लाए गए डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कहा कि इस बिल की बहुत जरुरत थी। जहां सामाजिक संतुलन नहीं रहेगा ओर ऐसे क्षेत्र जहां हमारे लोग कम संख्या में है।

अल्पसंख्यक को प्रताड़ित करना ठीक नहीं

डिस्टर्ब एरिया बिल के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गोविन्द सिंह डोटासरा को लेकर कहा कि ये बिल केवल उन लोगों को संरक्षण देने का काम है, जो लोग वहां पर अल्पसंख्यक हो गए हैं। अल्पसंख्यक को प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। इसलिए वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करेंगे। इसलिए उन्हें विरोध नहीं करना चाहिए।

नीतिगत विरोध होना चाहिए

विधानसभा में विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा कि लोकसभा हो या विधानसभा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वह केवल हंगामा कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। विधानसभा में अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर कहा कि यह ठीक नहीं है। नीतिगत विरोध होना चाहिए, लेकिन शब्दों में कटुता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा में मर्यादा नहीं रखने पर उनके नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी माफी मांगनी पड़ी।