जोधपुर

CA Final Result: सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित, जोधपुर की अर्पिता चौथे स्थान पर, जयपुर के प्रणव को मिली सातवीं रैंक

CA Final Result 2026: आईसीएआई ने सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ऑल इंडिया मेरिट सूची में राजस्थान के कई विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिसमें मथानिया की अर्पिता डागा ने चौथी रैंक हासिल की।

2 min read
Jun 18, 2026
CA Final Result 2026
एआई तस्वीर

जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। ऑल इंडिया मेरिट सूची में राजस्थान के कई छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जोधपुर जिले के मथानिया कस्बे की अर्पिता डागा ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। जयपुर के प्रणव धूत ने 600 में से 457 अंक हासिल कर सातवीं रैंक पर जगह बनाई। चित्तौड़गढ़ की शगुन माहेश्वरी ने 15वीं रैक हासिल की।

यह वीडियो भी देखें

वहीं कोटा के आशुतोष मित्तल ने 16वीं और जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल ने 28वीं रैंक प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के पटियाला के नूर सिंगला ने सर्वाधिक 499 अंक प्राप्त कर परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करने वाले जयपुर के प्रणव धूत ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। सीएम की पढ़ाई में बहुत मेहनत है। इसलिए केवल परीक्षा पर फोकस किया था। वहीं 28वीं रैंक प्राप्त करने वाली हर्षिका खंडेलवाल ने बताया कि रैंक के लिए टारगेट रखा था। रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। बार-बार रिवीजन किया। परिवार का भी पूरा सहयोग रहा।

परिवार में खुशी का माहौल

बहरोड़ के हिमांशी गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण की है। हिमांशी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हिमांशी की मां मधु गोयल अग्रवाल समाज बहरोड़ की कोषाध्यक्ष हैं। माजरीकलां क्षेत्र के गांव गंडाला निवासी तनु गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रमाकांत गोयल एवं बबीता गोयल की पुत्री तनु की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि सीए फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी पेपरों में संयुक्त रूप से कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना भी जरूरी है। परीक्षा में असफल रहने वाले अभ्यर्थी आगामी प्रयास के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।

Updated on:
18 Jun 2026 05:45 pm
Published on:
18 Jun 2026 04:35 pm