
मुख्यमंत्री 21 जून को प्रात: 11 बजे कोटा से प्रस्थान कर 11.15 बजे झालावाड़ हवाईपट्टी पहुंचेगी। वहां से 11.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री का 12 बजे से 4 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर बाद 4 बजे सारण नगर में जेडीए द्वारा नवनिर्मित आरओबी का उद्घाटन करेगी। वही से अन्य विकास कार्यो का शिलान्यास व उदघाटन करके आमसभा को सम्बोधित करेगी।
मुख्यमंत्री सांय पांच बजे आरटीओ ऑफि स के पास मीरा पार्क में जेडीए द्वारा बनने वाले ऑवर ब्रिज कार्य का शिलान्यास करेगी। राजपूत समाज व बीजेएस के नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सांय 6 बजे वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टी लेवल ब्रिज रिक्तियाँ भेरूजी का नगर निगम के गेट के बाहर आरओबी पर पट्टिका का अनावरण व अवलोकन, सायं 6.30 बजे पीएस गार्डन माता का थान के पास आयोजित श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में शरीक होगी। रात्रि 8 बजे महेश पब्लिक स्कूल सिंवाची गेट पर माहेश्वरी समाज भव्य भक्ति संध्या में भाग लेगी। रात्रि 8.30 बजे गणेश मंदिर रातानाडा पर जेडीए द्वारा निर्माणधीन वॉटर कन्जरवेंशन व सौन्दर्यकरण कार्य का अवलोकन करेगी।
इन कार्यो का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री सारण नगर आरओबी, माणकलाव दांतीवाड़ा पीपाड़ बिलाड़ा क्षेत्रीय पेयजल प्रोजेक्ट, देवाणिया नाथड़ाऊ क्षेत्रीय पेयजल प्रोजेक्ट, बावड़ी जालोड़ा पेयजल प्रोजेक्ट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सालावास के द्वितीय चरण, 220 केवी जीएसएस झालामण्ड, 132 केवी जीएसएस नाथड़ाऊ, बनाड़-भोपालगढ़ आसोप कुचेरा रोड़ 10 कि.मी., सरदार गवर्मेंन्ट म्युजियम, उम्मेद उद्यान, व पुलिस स्टेशन बोरानाड़ा के कार्यो का उद्घाटन करेगी।
इनका होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री समारोह में बनाड़ भोपालगढ़ कुचेरा रोड़ एसएच 63, भावी-पीपाड़-खींवसर सेक्सन एसएच 86सी, एसटीपी बासनी बेंदा, मातृ व शिशु स्वास्थ्य विंग विस्तार कार्य, एसडीएम कार्यालय बालेसर व तहसील ऑफि स बालेसर के विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगी।
शुक्रवार को भी दो कार्यक्रम
राजे शुक्रवार को प्रात: 10 बजे उम्मेद उद्यान के सरदार म्युजियम का अवलोकन करेगी। साढ़े दस बजे डॉ. एस एन मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में भाग लेकर पौने बारह बजे विशेष वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।