10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल
Play video

Jodhpur: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल

- उम्मेद स्टेडियम सहित छह स्थलों पर होगा योग कार्यक्रम
Google source verification

 

जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। जोधपुर में मुख्य कार्यक्रम उम्मेद राजकीय स्टेडियम में सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। प्रभारी मंत्री सुरेंद्र गोयल मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही छह अन्य स्थलों पर भी कार्यक्रम होंगे।

नोडल अधिकारी एडीएम (तृतीय) मानाराम पटेल और एडीएम सिटी सीमा कविया ने बताया कि समारोह में सभी विभागों, उपक्रमों, संस्थानों, निगमों, बोर्ड और स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता रहेगी। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, सम्राट अशोक उद्यान, सोमानी कॉलेज मैदान, चांदपोल गौर का मैदान, अमृतलाल गहलोत स्टेडियम और जीडी मेमोरियल कॉलेज मैदान कुड़ी में भी योग कार्यक्रम होंगे। जिले में 16 ब्लॉक मुख्यालयों और 466 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग के कार्यक्रम होंगे। कलक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि योग कार्यक्रम को लेकर 18 दिन से उम्मेद स्टेडियम में पूर्वाभ्यास कराया गया था। इसमें प्रतिदिन सरकारी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी और आमजन शामिल हुए थे।