जोधपुर

करोड़ों के ऑर्डर की उम्मीद, 450 से ज्यादा निर्यातक पहुंचे फेयर में

- हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर फेयर दिल्ली में शुरू,  
2 min read
Oct 15, 2018
jodhpur
jodhpur

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की ओर से रविवार को शुरू हुआ आईएचजीएफ दिल्ली मेला परेशानियों से जूझ रहे जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट उद्योग के लिए संजीवनी बनकर आया है। फेयर में जोधपुर से 450 से अधिक निर्यातक भाग ले रहे है। निर्यातकों को विभिन्न देशों से के बायर्स से करोड़ों रुपए के निर्यात ऑर्डर की उम्मीद है। ईपीसीएच ने जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों के उत्साह ४ फर्नीचर हॉल घोषित किए है। जिसमें निर्यातकों को अपने उत्पाद बड़ी स्टॉल में लगाने का मौका मिला है। जोधपुर के 90 प्रतिशत निर्यातकों के लिए फ र्नीचर हॉल नम्बर 14 एव 15 होता था । दिनोदिन भाग लेने वाले निर्यातकों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते यह दोनो हॉल छोटे पडऩे लगे। अब ईपीसीएच ने 14, 15 के अलावा 12 व 16 नम्बर हॉल को भी हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर हॉल घोषित किया है। जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश ने बताया कि ईपीसीएच की ओर से हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर के लिए बनाए नए हॉल से जोधपुर के निर्यातकों को सहारा मिलेगा ।

------------------------

भारतीय निर्यातकों के लिए प्रभावशाली सोर्सिंग मीडियम

ईपीसीएच की ओर से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में विश्व के सबसे बड़े हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर आईएचजीएफ दिल्ली फेयर का उद्घाटन केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टमटा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री टमटा ने कहा कि यह मेला विदेशी खरीदारों के लिए हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद हासिल करने का महत्वपूर्ण स्रोत बन चुका है। भारतीय निर्यातक भी इस मेले को अपने कारोबार के लिए एक प्रभावशाली सोर्सिंग मीडियम मानते है। उन्होंने हस्तशिल्प निर्यातकों से इस क्षेत्र के आर्टिजन्स, शिल्पकारों के हितों का ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने इस क्षेत्र में ईपीसीएच की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। ईपीसीएच के चेयरमैन ओपी प्रहलादका ने बताया कि 1993-94 में मेले शुरू हुआ तब देश से निर्यात करीब 751.67 करोड़ रुपए था। 2018-19 के पहले छह महीनों में हैण्डीक्राफ्ट निर्यात वृद्धि दर 7.82 फ ीसदी रही है। यह रूझान अगले छह महीनों तक रहा तो यह निर्यात लक्ष्य 26500 करोड़ रुपए से पार हो जाएगा।

----

110 देशों के खरीदार

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेशकुमार ने बताया कि फेयर में 110 से अधिक देशों के विदेशी खरीदार भाग ले रहे है। मेले में हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर, आयरन, स्टोन, गृह सज्जा, लाइफ स्टाइल, फैशन और टैक्सटाइल उत्पादों के ३२०० से अधिक प्रदर्शनकर्ता भाग ले रहे है। फेयर में फि जी, लातविया, रवांडा और डोमिनिकन रिपब्लिक आदि देशों के खरीदार पहली बार भाग ले रहे है।

Updated on:
15 Oct 2018 10:28 pm
Published on:
15 Oct 2018 10:28 pm