
जोधपुर. फिल्म स्टार गोविंदा पर नागौर के खींवसर फोर्ट में फिल्म राजा रंगीला के कई खूबसूरत और भावपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। वे दो दिन पहले विमान से जोधपुर और सड़क मार्ग से नागौर पहुंचे थे।
फिल्म स्टार गोविंदा पर फिल्म राजा रंगीला के लिए नागौर के खींवसर फोर्ट में कई खूबसूरत और भावपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। रंगीला राजा फिल्म की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल खींवसर फोर्ट व आसपास के रेतीले धोरों में फिल्माया जा रहा है। इस दौरान प्रोड्यूसर व डिस्ट्रीब्यूटर पहलाज निहलानी की टीम मौजूद रही। शूटिंग के कारण किले के आसपास प्रशंसकों की भीड़ रही। गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा शनिवार को ही जोधपुर पहुंचे थे। वे रंगीला राजा फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर गोविंदा व प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी विमान से जोधपुर पहुंचे थे। उसके बाद गोविंदा व निहलानी दोनों सड़क मार्ग से नागौर जिले के खिंवसर पहुंचे थे।
इससे पहले गोविन्दा ने जोधपुर में पाल बाल बाला जी मंदिर में दर्शन किए थे। गोविन्दा के आने की खबर सुनते ही पहले जोधपुर एयरपोर्ट और पाल बालाजी मंदिर पर उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। बाद में नागौर में भी उनकी एक झलक देखने के लिए प्रशंसक उमड़ पड़े। शूटिंग के दौरान भी यही नजारा रहा। गौरतलब है कि गोविंदा पूर्व में डेढ़ दशक पहले फिल्म नसीब की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर आए थे। फिल्म की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शूटिंग हुई थी।