जोधपुर

मां-बहन से अभद्र व्यवहार से परेशान होकर की थी दादा की हत्या

- बीबीए डिग्रीधारी पोता गिरफ्तार
less than 1 minute read
Jul 28, 2020
मां-बहन से अभद्र व्यवहार से परेशान होकर की थी दादा की हत्या
मां-बहन से अभद्र व्यवहार से परेशान होकर की थी दादा की हत्या

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गोलासनी के गोटातला बेरा में कुल्हाड़ी से दादा की हत्या के आरोपी पोते को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बीबीए डिग्रीधारी पोते ने मां व बहन से रोज अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच से परेशान होकर हत्या की थी।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव के अनुसार प्रकरण में गोलासनी के गोटातला निवासी सोहनलाल (२७) पुत्र जयसिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। उससे वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून लगे कपड़े बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी बीबीए डिग्री होल्डर है। हमले के बाद वह मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वारदात स्वीकार ने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

पिता का निधन, मां व बहन से करते थे तकरार

थानाधिकारी जयकिशन सोनी का कहना है कि आरोपी के पिता का निधन हो चुका है। दादा बंशीलाल उसकी मां व एक बहन से आए दिन तकरार व गाली-गलौच करते थे। जिससे वह परेशान हो चुका था। इसलिए रविवार सुबह जब दादा शौच व पक्षियों को चुग्गा डाल घर लौट रहे थे। तब आरोपी ने दादा पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए थे। जिससे वो गंभीर घायल हो गए थे। मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

Published on:
28 Jul 2020 03:10 am