जोधपुर

डकैती का वांछित आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

- चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूमते युवक पकड़ा
less than 1 minute read
Jul 13, 2020
डकैती का वांछित आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार
डकैती का वांछित आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

जोधपुर.
झंवर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रविवार को झंवर गांव में देसी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वह गुटखे से भरी गाड़ी की डकैती में एक साल से बाड़मेर जिले के पचपदरा थाने का वांछित था।
थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार झंवर गांव में गश्त के दौरान एक युवक पुलिस को देख बबूल की झाडि़यों के पीछे छुपने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने लूनी थानान्तर्गत धांधिया गांव में विष्णु नगर निवासी सुभाष (२२) पुत्र मांगीलाल बिश्नोई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा जब्त किया गया। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी सुभाष बिश्नोई पचपदरा थाने में दर्ज गुटखे से भरी गाड़ी की डकैती के मामले में फरार था। पुलिस उसकी तलाश में थी।
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार गत दिनों नेहरू कॉलोनी निवासी घनश्याम सिंह की मोटरसाइकिल सरदारपुरा से चोरी हो गई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस बीच, गश्त के दौरान प्रतापनगर थानान्तर्गत इन्द्रा कॉलोनी निवासी महेश (१९) पुत्र सुनील वाल्मिकी को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा गया। जांच में यह मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की।

Published on:
13 Jul 2020 04:00 am