सरकार की ओर से दैनिक उपयोग में आने वाली 106 वस्तुओं पर यूजर चार्ज लगाया गया है। इससे वस्तुओं की कीमतों में 10-20 प्रतिशत वृद्धि हो जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से खाद्य सामग्री पर लगाया गया 50 पैसा यूजर चार्ज से आटा-बेसन, घी-तेल ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की काम आने वाली वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी। इसका भार आम जनता पर पड़ रहा है। यूजर चार्ज के विरोध में मण्डोर मंडी में व्यापारियों की हड़ताल होने से बाजार में वस्तुओं के कालाबाजारी होने की भी आशंका है।
सरकार की ओर से दैनिक उपयोग में आने वाली 106 वस्तुओं पर यूजर चार्ज लगाया गया है। इससे वस्तुओं की कीमतों में 10-20 प्रतिशत वृद्धि हो जाएगी।। वहीं, यूजर चार्ज के विरोध में मंडोर कृषि उपज मंडी अनिश्चितकालीन बंद है। इसके साथ ही जीरा मंडी व बासनी कृषि उपज मंडी भी दूसरे दिन बंद रही। तीन अनाज मंडियों में व्यापार नहीं हुआ।
जोधपुर जीरा मंडी व मंडोर मंडी के व्यापारियों ने सर्किट हाउस में केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से मिलकर समस्या बताई। जीरा मंडी अध्यक्ष पुुरुषोत्तम मूंदड़ा व सचिव राजेश करवा ने बताया कि यूजर चार्ज लगाने से वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।
प्रतिनिधिमंडल ने शेखावत को यूजर चार्ज से कृषि मंडी में व्यापार को हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया। व्यापारियों का कहना था कि 106 वस्तुओं पर यूजर चार्ज लगाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने समस्या की निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रसन्नचंद मेहता, देवेंद्र डागा, ललित बाफना, चंपालाल धारीवाल आदि व्यापारी शामिल थे।
बता दें कि 60 रुपए में मिलने वाला पोहा 63-35 रुपए, नारियल एक नग 35 रुपए से बढ़कर करीब 42 रुपए, मैगी एक पैकेट 15 से करीब 18 रुपए, टोस्ट पैकेट, 45 से करीब 50-55 रुपए, बिस्कुट एक पैकेट 55 रुपए से करीब 58 रुपए, कुरकुरा एक पैकेट 10 रुपए से करीब 12 रुपए और टाटा नमक 30 रुपए से बढ़कर 32 रुपए तक महंगा हो जाएगा।
यूजर चार्ज लगाने से व्यापार प्रभावित हो गया है। इससे व्यापार बाहर शिफ्ट हो जाएगा, मंडोर अनाज मंडी की महत्ता समाप्त हो जाएगी।
राधाकिशन सोनी, व्यापारी, मंडोर कृषि उपज मंडी
यह वीडियो भी देखें
यूजर चार्ज अव्यावहारिक है। इससे व्यापार चौपट हो रहा है। वहीं, आम जनता पर भी आर्थिक भार पड़ रहा है। सरकार को यूजर चार्ज के इस अव्यावहारिक निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
पुरुषोत्तम मूंदड़ा, अध्यक्ष, जोधपुर जीरा मंडी व्यापार संघ