जोधपुर

आठ माह बाद मिलना शुरू होगा फलोदी का न्यूनतम तापमान!

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. पिछले करीब 8 माह से फलोदी का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था, क्योंकि फलोदी में मौसम विभाग द्वारा लगाया गया न्यूनतम तापमापी दिसम्बर २०१७ में टूट गया था और यहां से विभाग को सूचना देने के बाद भी नया तापमानी नहीं आया था। जिसको लेकर राजस्थान पत्रिका ने 28 दिसम्बर 2017 से सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए तो विभाग हरकत में आया और अब फलोदी में वापस न्यूनतम तापमापी स्थापित कर दिया गया है। जिससे पिछले 8 माह से बंद न्यूनतम तापमाप अब वापस रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगा। न्यूनतम तापमापी के इंतजार में बीत गई सर्दी- फलोदी शहर का तापमान सर्दी और गर्मी दोनों ही ऋतुओं में सुर्खियों में रहता है। एैसे में सर्दी में तापमापी टूटा तो यहां की सर्दी रिकॉर्ड होनी बंद हो गई। जिस पर यहां से मौसम विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर नया तापमापी भेजने का आग्रह किया गया, लेकिन तापमापी पुणे कार्यालय से भेजने की बात सामने आई। जयपुर के अधिकारी फलोदी के लिए नया तापमापी भेजने के लिए पुणे कार्यालय को सूचित करने की बात करते रहे, लेकिन तापमापी तो फलोदी पंहुचा ही नहीं और सर्दी ही बीत गई, फिर तापमापी पुणे से रवाना होने की सूचना मिली, लेकिन तापमापी नहीं आया। बहरहाल अब फलोदी में नया न्यूनतम तापमापी आ गया है। पत्रिका ने उठाया था मुद्दा- फलोदी में न्यूनतम तापमापी टूटने के बाद न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड नहीं होने की समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका में 28 दिसम्बर 2017 से सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए गए। जिस पर अब आठ माह बाद नया तापमापी मिल ही गया। इनका कहना है-मौसम विभाग के पुणे कार्यालय से नया न्यूनतम तापमापी फलोदी में आ गया है तथा तापमापी को इंस्टॉल कर दिया गया है। जल्द ही न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगा। लक्ष्मीकांत शर्मा, मौसम वीक्षक, फलोदी----------------  
less than 1 minute read
Aug 12, 2018
minimum tharmameter phalodi
minimum tharmameter phalodi
Published on:
12 Aug 2018 10:31 am