11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की खुशबू से महक उठा दुबई

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. दुबई में रह रहे प्रवासी भारतीय लोगों को उनके वतन की संस्कृति से जोड़े रखने के लिए कई आयोजन किए जाते हैं।जिससे उनके अपने देश की परम्पराएं, संस्कृति आदि से गहरा रिश्ता कायम रहता है।
less than 1 minute read
Google source verification
teej programme in dubai

दुबई में हरियाली तीज उत्सव, कई प्रतियोगिताएं आयोजित

दुबई में शुक्रवार शाम इंडियन कॉन्सूलेट ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाली तीज उत्सव ने राजस्थान के प्रवासी भारतीयों को दुबई में ही राजस्थान की संस्कृति और राजस्थान जैसे माहौल का अहसास करवा दिया। आयोजन में राजस्थानी संगीत और पहनावे ने लोगों को अपने वतन की यादों को ताजा कर दिया।
राजस्थान गीत और वेशभूषा रही आकर्षण-
राजस्थान बिजनेस प्रोफेशनल गु्रप द्वारा इंडियन कॉन्सूलेट ऑडिटोरियम में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं राजस्थानी गीतों पर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिससे दुबई में राजस्थान की झलक नजर आई और ऑडिटोरियम का माहौल राजस्थान की संस्कृति के नजारे पेश करता दिखा। साथ ही यहां राजस्थानी वेशभूषा ने अपने वतन का एहसास करवाया। (निसं)
प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह-
मूलत: फलोदी निवासी व वर्तमान में दुबई में रह रहे सीए भरत डोयल ने बताया कि आरबीपीजी के हरियाली तीज उत्सव में क्वीन ऑफ राजस्थान, प्रिंसेस ऑफ राजस्थान, बेस्ट डे्रस्ड लेडी, बेस्ट ड्रेस्ड गर्ल, बेस्ट ड्रेस्ड कपल, आरबीपीजी महाराजा, आरबीपीजी राजकुमार आदि प्रतियोगिताओं में राजस्थान के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह हुए कार्यक्रम-
हरियाली तीज उत्सव में समूह नृत्य,मेहन्दी, सिंजारा, फोटो सेशन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजस्थान के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोग दुबई की धरती पर राजस्थान का माहौल देख भाव-विभोर हो उठे।
संस्कृति से जोडक़र रखने का प्रयास-
विदेशों में रहकर अपनी संस्कृति से जोडक़र रखने के लिए कई संगठन वहां भी भारतीय त्योंहार व उत्सव पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिससे भारतीय लोगों देश से बाहर रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहते है। दुबई में रह रहे राजस्थान के लोगों के लिए आरबीपीजी ग्रुप द्वारा भी कुछ इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

--------------