जोधपुर

दरिंदा बाप: बड़ी बेटी से बलात्कार और छोटी से छेड़छाड़, 12 साल तक करता रहा यौन शोषण, दरिंदगी सुनते ही कांप उठी मां की रूह

जोधपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार किया और डरा-धमकाकर 12 साल तक यौन शोषण करता रहा। अब आरोपी पिता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2026, 4:38 AM IST
Jodhpur Crime
Jodhpur Rape Case (Patrika file photo)

Jodhpur Crime: पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में एक पिता ने मारपीट के बाद अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार किया और डरा-धमकाकर 12 साल तक यौन शोषण करता रहा। अब छोटी बेटी से छेड़छाड़ की तो उसने बड़ी बहन को अवगत कराया और दोनों ने मां को बताकर थाने पहुंचे व एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी पिता फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, एक युवती की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ डरा-धमकाकर और मारपीट कर बलात्कार व 12 साल तक यौन शोषण तथा 15 साल की छोटी पुत्री से छेड़छाड़ करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। बलात्कार और पॉक्सो की धाराएं जोड़ी गई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ने बयान दर्ज कर पीड़िताओं का मेडिकल कराया। आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीमें गठित की गई हैं। एफएसएल ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पिता मजदूरी करता है।

छह साल की उम्र से बलात्कार कर रहा पिता

पीड़िता का आरोप है कि वह छह साल की थी, तब उसके पिता ने मारपीट कर बलात्कार किया था। इसके बाद वह डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण करने लग गया था। मां या अन्य परिजन को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थी। इससे बेटी सहम गई थी। 12 साल तक पिता ने बेटी का शारीरिक शोषण किया।

एक महीने पहले भी उसने बलात्कार किया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी पिता ने 15 साल की छोटी बेटी पर बुरी नजर डाली। उससे छेड़छाड़ भी की। छोटी बेटी ने विरोध किया तो पिता ने छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को अवगत कराया, तब दोनों ने मां को पूरी बात बताई।

मां ने विरोध किया तो झगड़ा, फिर भागा पिता

पीड़िता दो बहनें और दो भाई हैं। दादा भी हैं। दोनों बेटियों से कुकृत्य का पता लगने पर मां ने पिता से विरोध जताया। दोनों में झगड़ा भी हुआ। परिवार में बात उजागर हो गई। कानूनी कार्रवाई के डर से तीन दिन पहले ही आरोपी घर से गायब हो गया। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Updated on:
15 Jan 2026, 4:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता