जोधपुर

Jodhpur: ‘भाभी कर रही है घर में जादू टोना…’, महिला तांत्रिक ने गृह क्लेश दूर करने का झांसा देकर ठगा, फिर पति को किन्नरों से पिटवाया

Female Tantrik Fraud: जोधपुर में गृह क्लेश मिटाने के नाम पर एक महिला तांत्रिक ने न केवल लाखों रुपए और मंगलसूत्र ठग लिया बल्कि शिकायत पर पति को किन्नरों से भी पिटवाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Nov 22, 2025
AI जनरेटेड फोटो

Swindle Lakh Rupees And Gold Mangalsutra: जोधपुर के बोरानाडा थानान्तर्गत गंगाणा के अर्जुन विहार योजना में एक कथित महिला तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र से गृह क्लेश दूर करने का झांसा देकर एक महिला से चार-पांच लाख रुपए व सोने का मंगलसूत्र ऐंठ लिया। मंगलसूत्र मांगने पर पति को किन्नरों से पिटवाया गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पुलिस के अनुसार शोभावतों की ढाणी क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर गंगाणा के अर्जुन विहार योजना निवासी एक महिला, उसके पति व एक अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : श्मशान घाट में अस्थियां लेने पहुंचे परिजन हुए हैरान, चिता की राख में मिली तांत्रिक सामग्री

आरोप है कि घर की छोटी मोटी गृह क्लेश को धार्मिक उपाय से दूर करने के लिए पीड़िता ने अपनी एक सहेली से बात की थी। उसने महिला को अर्जुन विहार में आरोपी महिला से मिलवाया था। उसने पीड़िता से कहा कि उसकी भाभी घर में जादू टोने कर रही है।

वर्ष 2022 में वह दुबारा आरोपी से मिली थी। गृह क्लेश से परिवारिक जीवन खराब होने की आशंका के चलते पीड़िता जादू टोने की बातें सच मानने लगी। इससे घर में और अधिक अशांति रहने लग गई थी। इसका निवारण करने के लिए आरोपी महिला उससे 15-20 हजार रुपए हर महीने वसूलने लग गई थी। उसने कई बार महिला के पति के खाते में ऑनलाइन रुपए जमा करवाए थे।

उसने किस्तों में करीब 4-5 लाख रुपए ऐंठ लिए। सोने का मंगलसूत्र भी ले लिया था। उसे बच्चों व माता-पिता की जान का खतरा होने का डर भी बिठा दिया।

सितंबर 2024 में पीड़िता में पति को मंगलसूत्र महिला के पास होने का पता लगा। वह मंगलसूत्र लेने गया तो आरोपी महिला ने अपने कपड़े फाड़ लिए थे और चिल्लाते हुए मोहल्लेवासियों को बुलाने व पुलिस बुलाने की धमकियां दी।

वह मकान से बाहर आ गया और मंगलसूत्र लौटाने के दबाव डालने लगा। आरोपी महिला ने किन्नर दोस्त बुलाकर पीड़ित का पिटवा दिया था। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़वा था। दुबारा मंगलसूत्र मांगने पर घर में गलत होने की धमकियां देकर भगा दिया था।

दोस्त की पत्नी से रुपए जेवर ऐंठे

पीड़िता ने अपने पति को एक युवक की पत्नी के भी तंत्र मंत्र करने वाली महिला के संपर्क में होने की जानकारी दी। वह युवक पति को मित्र निकला। उसने मित्र से बात की तो पता लगा कि दोस्त की पत्नी से भी रुपए और जेवर वसूलने का पता लगा था। दोनों ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी महिला पीड़िता को जंगल में ले जाकर भी तंत्र मंत्र करने का ठोंग करती थी।

ये भी पढ़ें

Jaipur Police Big Action: 49 पुरुष और 11 महिलाएं गिरफ्तार, शहर में बैठे-बैठे विदेश में कर रहे थे बड़ा कांड, 57 कंप्यूटर जब्त

Published on:
22 Nov 2025 10:46 am
Also Read
View All

अगली खबर