जोधपुर

जोधपुर में दिवाली की रात आग ने मचाया तीन जगह तांडव, रातभर दौड़ती रहीं दमकलें

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार दीपावली की रात नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र पर दो दर्जन से अधिक जगह आग की सूचना मिली लगभग सभी आगजनी खाली जगह पर कचरों में लगी थी।
less than 1 minute read
fire
Diwali 2018, Diwali 2018 latest news, diwali in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

विकास चौधरी/जोधपुर. आतिशबाजी व अन्य कारणों से दीपावली की रात बुधवार रात शहर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी हुई। सरदारपुरा सी रोड कपड़ों के शोरूम, पांचवीं रोड चौराहे पर चलती मोटरसाइकिल व बागर चौक के समीप नागौरियों का बास स्थित मकान में छोडकऱ शेष जगहों पर मामूली आग थी। तीनों जगह भी दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार दीपावली की रात नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र पर दो दर्जन से अधिक जगह आग की सूचना मिली लगभग सभी आगजनी खाली जगह पर कचरों में लगी थी। जिन पर दमकलों ने समय रहते काबू पा लिया गया। वहीं, शास्त्रीनगर स्थित अग्निशमन केन्द्र पर दस जगह आगजनी की सूचना पर दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उधर, देर रात बागर चौक में नागौरियों का बास में मकान में आग लग गई जिस पर दमकलों ने समय रहते काबू पा लिया।


शोरूम में आग से अफरा तफरी
सरदारपुरा थाने के सामने स्थित कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में रात दस बजे आग लग गई। शोरूम के भूतल वाले हिस्से में गैलरी में पड़े गत्तों में आग लगी थी। जिससे शोरूम का कांच फूट गया। शास्त्रीनगर से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


चलती बाइक बनी आग का गोला
उधर, देर शाम पांचवीं रोड चौराहे पर चलती मोटरसाइकिल में आग लग गई संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते चालक ने मोटरसाइकिल रोककर खुद की जान बचाई। वह कुछ समझ पाता उससे पहले मोटरसाइकिल आग का गोला बन चुकी थी। बाद में आसपास तैनात पुलिस के जवानों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मोटरसाइकिल खाक हो चुकी थी।

Published on:
08 Nov 2018 11:19 am