जोधपुर

Jodhpur News: जोधपुर में भरे बाजार साड़ी पहनकर इठलाई गोरी मेम, फिर कहा – आई एम इंडियन प्रिंसेज, वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया से आए विदेशी मेहमानों ने जोधपुर के घंटाघर बाजार में साड़ी पहनकर खास उत्साह दिखाया। साड़ी धारण करते ही एक पर्यटक मुस्कुराते हुए बोली, आई एम इंडियन प्रिंसेज।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
साड़ी पहनकर मुस्कुराती महिला। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। ऐतिहासिक धरोहरों, नीले शहर की गलियों और होली की उमंग के बीच इन दिनों विदेशी पर्यटकों की खास रौनक देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया से आया पर्यटकों का एक समूह जब शहर के प्रसिद्ध घंटाघर क्षेत्र में पहुंचा तो वहां सजी रंगबिरंगी साड़ियों की दुकानों ने उनका मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों की विविधता और चमकदार रंगों को देखकर वे खुद को खरीदारी से रोक नहीं सके।

ये भी पढ़ें

Road Accident: होली से पहले राजस्थान में भीषण हादसा, पुलिया से गिरी कार, 2 की मौत, चमत्कार से बची बच्चे की जान

खुशी से झूम उठी महिला

समूह की एक महिला ने जैसे ही साड़ी पहनी, खुशी से झूम उठी और मुस्कुराते हुए बोली, आई एम इंडियन प्रिंसेज। उसके इस अंदाज पर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें साड़ी पहनने का तरीका बताया और कई पर्यटकों ने पारंपरिक अंदाज में फोटो भी खिंचवाई।

यह वीडियो भी देखें

शहर की संस्कृति की सराहना

विदेशी मेहमानों ने शहर की संस्कृति, मेहमाननवाजी और होली के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत और यहां का जीवंत बाजार अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा। रंगों के इस त्योहार के बीच परंपरा और पर्यटन का यह संगम शहर की खास पहचान बनकर सामने आया।

ये भी पढ़ें

Holi Special Trains : राजस्थान से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए 65 स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें पूरी लिस्ट

Also Read
View All

अगली खबर