जोधपुर

Jodhpur: गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के नए दरबार हॉल में 23 से सजेगा गुरमत समागम

गुरु ग्रंथ साहिब के नए दरबार हॉल में प्रकाशमान होने पर पर गूंजेंगा गुरुवाणी कीर्तन, सिख समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह

2 min read
Apr 17, 2026
बैनर का विमोचन करते हुए। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में नव-निर्मित दरबार हॉल में 23 अप्रेल से शुरू होने वाले भव्य गुरमत समागम को लेकर सिख, पंजाबी एवं सिंधी समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। साहिब गुरु ग्रंथ साहिब के नए दरबार में प्रकाशमान होने की खुशियों में चार दिवसीय समागम में गुरुवाणी कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा।

ये भी पढ़ें

Health Alert: अगर घर के आसपास हैं कबूतर तो हो जाएं सावधान, जा सकती है आपकी जान, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

हरजस गायन किया जाएगा

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे ने बताया कि लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद अब नए दरबार हॉल में पहली बार 23 से 26 अप्रेल तक गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई संदीप सिंह एवं सिमरप्रीत सिंह के जत्थे की ओर से हरजस गायन किया जाएगा।

सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि नए दरबार हाल में 23 अप्रेल को सुबह 9 बजे से कीर्तन आरंभ होगा जिसमें पांच प्यारों की अगुवाई में कीर्तन करते हुए साहिब गुरु ग्रंथ साहब महाराज नए दरबार हॉल में प्रकाशमान होंगे। सुबह 10 से 11 तक कीर्तन दरबार सजेगा उसके उपरांत 11 बजे सुबह अखंड पाठ साहब आरंभ होंगे तथा गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

अखंड पाठ साहब की समाप्ति 25 अप्रेल को सुबह 11 बजे होगी इसके बाद दो दिवसीय समागम आरंभ होंगे जिसमें दरबार साहब से आए हजूरी रागी भाई साहब भाई संदीप सिंह एवं भाई साहब सिमरप्रीत सिंह का रागी जत्था हरजस गायन करते हुए संगत को गुरु चरणों से जोड़ेगे।

25 को सजेगा विशेष दीवान

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ होगी। इसके पश्चात 11:00 से 12:30 बजे तक हजूरी रागी दरबार साहिब, भाई संदीप सिंह जी द्वारा अमृतमयी कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 12:45 बजे कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर होगा। इसी दिन शाम के दीवान में 5:30 से 7:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ होंगे। रात 8:00 बजे से 9:15 बजे तक दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी कीर्तन की हाजिरी भरेंगे।

सेवादारों का होगा सम्मान

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में 25-26 अप्रेल को आस्था और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अखंड पाठ की पूर्णाहुति, सुखमनी साहिब के पाठ, आसा दी वार और सेवादार सम्मान जैसे आयोजन इस समागम को खास बनाएंगे। प्रवक्ता जितेन्द्र बत्रा ने बताया कि 26 अप्रेल को दिन के मुख्य कार्यक्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक स्त्री सत्संग जत्थे की ओर से कीर्तन किया जाएगा।

विशेष रूप से सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक सेवादारों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके उपरांत दोपहर 3:00 बजे तक भाई संदीप सिंह और भाई सिमरप्रीत सिंह जी (अमृतसर वाले) के कीर्तन दीवान सजेंगे। समागम की समाप्ति के पश्चात दोपहर का लंगर वितरित किया जाएगा। भव्य कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागियों की मधुर गुरबाणी साध-संगत को भाव-विभोर कर देगी। आध्यात्मिक उत्सव में गुरु का अटूट लंगर भी श्रद्धालुओं की सेवा में रहेगा, जहां हर कोई गुरु कृपा का अनुभव करेगा।

ये भी पढ़ें

पश्चिमी राजस्थान का ‘डॉन’ बनना चाहता था राजू मांजू, फायरिंग का था शौकीन, साथी ने ही दिया ‘धोखा’, जानिए पूरी कहानी
Also Read
View All