17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rail Track: 94 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक अपग्रेड, 110 KMPH की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, बचेगा समय

Samdari Bhildi Track Upgrade: समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर ट्रैक अपग्रेड के बाद ट्रेनों की रफ्तार अब 110 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। इससे यात्रियों का सफर तेज, सुगम और पहले की तुलना में समय बचाने वाला हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Samdari Bhildi rail upgrade, Rajasthan railway speed increase, train speed 110 kmph, railway track modernization, Indian Railways update, express train time reduction, railway infrastructure upgrade, high speed rail Rajasthan, railway signaling system upgrade, train travel faster Rajasthan, rail track improvement project, railway safety enhancement, double line railway project, future 130 kmph trains, Western Rajasthan connectivity

रेलवे स्टेशन यार्ड में पहुंची यात्री गाड़ी। फोटो- पत्रिका

जालोर। समदड़ी-भीलड़ी 223.44 किलोमीटर दायरे में से 94 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को अपग्रेड करने के साथ अब इसकी गति सीमा 100 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। 4 मार्च 2026 को इसके लिए स्पीड ट्रायल लिया गया था। परीक्षण सफल रहने के बाद इसे 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के लिए फिट घोषित किया गया और अब इसी रफ्तार से इस दायरे में ट्रेनें सफर तय करेंगी।

यह वीडियो भी देखें

94 किमी दायरे में गति सीमा बढ़ने से एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के सफर में करीब 15 से 20 मिनट तक समय कम लगेगा। दूसरे चरण में पूरे रेलवे ट्रैक को अपग्रेड किया जाएगा, जिसके बाद 223.44 किमी दायरे में सफर में 40 से 50 मिनट तक समय घट जाएगा। इस महत्वपूर्ण अपग्रेड से अब इस रूट पर रेल यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, आरामदायक और समयबद्ध हो सकेगी।

नई तकनीक से अपग्रेड हो रहा ट्रैक

डीआरएम जोधपुर ने बताया कि रेलखंड पर विभिन्न स्थानों पर लागू अस्थायी और स्थायी गति प्रतिबंधों को भी हटाया गया है, जिससे अब ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू और निर्बाध रूप से संभव हो सकेगा। इसके साथ ही नई तकनीक से लैस अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के कारण न केवल ट्रेनों की मूवमेंट अधिक व्यवस्थित हुई है, बल्कि संचालन की विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

सुरक्षा में कोताही नहीं

डीआरएम के अनुसार ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार और नियमित मेंटेनेंस के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया है। यही कारण है कि इस रेलखंड पर गति बढ़ाने के बावजूद सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। इस अपग्रेड कार्य से ट्रेन संचालन में समयपालन में भी सुधार होगा, जिससे यात्रियों को अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सफर के दौरान बेहतर ट्रैक और उन्नत तकनीक के कारण झटकों में कमी आएगी और यात्रा अनुभव अधिक आरामदायक बनेगा। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

फ्यूचर प्लान: 130 किमी प्रतिघंटा

पहले चरण में पूरे रेलवे ट्रैक को अपग्रेड करते हुए गति सीमा को 110 किमी तक बढ़ाया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के साथ आगामी एक साल में दोहरीकरण कार्य को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक की गति सीमा 130 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ा दी जाएगी।

इन्होंने कहा

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड के अंतर्गत समदड़ी से मोदरान तक गति वृद्धि लागू की गई है। इससे सफर आसान होगा और समय की बचत होगी। शेष कार्य भी प्रगति पर है।

  • अनुराग त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, जोधपुर