जोधपुर

Jodhpur Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुआ जोधपुर शहर, देखें वीडियो और तस्वीरें

जोधपुर शहर में रविवार देर रात और सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

3 min read
Sep 01, 2025
पावटा से मेड़ती गेट सड़क पानी में डूबी। फोटो- पत्रिका

बंगाल की खाड़ी से लगते ओडिशा, मध्यप्रदेश और उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचारी तंत्र के कारण जोधपुर शहर और आसपास के हिस्सों में जमकर मेघ बरसे। जोधपुर शहर में रविवार रात 11.30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक बारिश हुई। शहर में रात से लगातार बारिश चलते रहने से अधिकांश स्कूलों को छुट्टी करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: कई साल बाद राजस्थान का यह बांध हुआ ओवरफ्लो, ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत

सीजन की 478.50 मिमी बरसात

अब तक मानसून सीजन की 478.50 मिमी बरसात हो चुकी है। शहर में मानसूनी बारिश का औसत 330 मिमी है यानी अब तक 45 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है, जबकि सितम्बर का पूरा महीना अभी बाकी है।

यह वीडियो भी देखें

अगले तीन-चार दिन तक रहेगी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में है यानी राजस्थान के ऊपर से गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का सिस्टम बन रहा है, जिसके चलते अगले तीन चार दिनों तक बरसात का सिलसिला बना रहेगा।

बारिश से शहर का हाल

  • बीती रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात भर रुक-रुक कर चलता रहा। लगातार बारिश से घरों और इमारतों से पनाळे भी चल रही थी। सड़कों पर बाळा आ गया जो सुबह दस बजे तक बना रहा। करीब तीन इंच बारिश से शहर से कई इलाकों में पानी भर गया।
  • पुलिस लाइन के कई क्वार्टरर्स में पानी भर गया। बाद में उनको बूस्टर लगाकर पानी बाहर निकालना पड़ा। काफी सामान भीग गया।
  • एमडीएम अस्पताल के बाहर दो फीट तक पानी भर गया। अंदर वाले मरीज और उनके परिजन अंदर और बाहर वाले बाहर रह गए। बाद में सबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर कई जने अस्पताल परिसर के भीतर पहुंचे।
  • बनाड़ रोड पर तीन फीट तक पानी भर गया। एक बार फिर से दोनों तरफ सम्पर्क टूट गया।
  • रमजानजी का हत्था और आसपास कई कॉलोनियों के घरों में पानी भरने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कत हुई। बरसात का पानी भरने से यहां कई जने काम पर नहीं जा पाए।
  • त्रिपोलिया में कई दुकानों में पानी घुस गया। व्यापारी परेशान रहे।
  • नहर चौराहा एम्स रोड, रेजिडेंसी रोड, नेहरू पार्क, सरदाररपुरा सी व डी रोड, पावटा सी रोड, प्रतानगर रोड, घंटाघर, साइकिल मार्केट पर सुबह आठ बजे जलभराव की स्थिति थी। यहां से गुजरने वाले कई दुपहिया वाहन बंद हो गए। ऑटो और चार पहिया वाहनों को भी दिक्कत आई।

ये भी पढ़ें

Monsoon Alert: राजस्थान के इतने जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, टूटकर बरस सकता है मानसून

Also Read
View All

अगली खबर