जोधपुर

जोधपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल शर्मा, आज माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में करेंगे शिरकत

जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 12.15 बजे पहुंचे। सीएम भजनलाल शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। शाह माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में शामिल होंगे। सीएम भी दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, आज माहेश्वरी महाधिवेशन में शिरकत करेंगे।

2 min read
Jan 10, 2026
Home Minister Amit Shah and CM Bhajanlal Sharma (Patrika Photo)

जोधपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात 12.15 बजे जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रशासनिक स्तर पर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मैस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। वे शनिवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें

MGC-2026: जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ का भव्य आगाज, विश्वभर से जुटे समाजबंधु

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे जोधपुर

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शुक्रवार रात दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व राज्य मंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, अपूर्वा सिंह, त्रिभुवन सिंह भाटी, ज्योति ज्याणी, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, रवि गहलोत सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित माहेश्वरी महाधिवेशन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री के जोधपुर आगमन से शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की विशेष तैनाती

ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली से आई केंद्रीय एजेंसियों की टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एयरपोर्ट, डिफेंस एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और माहेश्वरी भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर गहन जांच की गई।

हाईअलर्ट पर प्रशासनिक अमला

गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले ही जिला प्रशासन, नगर निगम, चिकित्सा विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस, दमकल और मेडिकल टीमों को स्टैंडबाय रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें

साइबर ठगी का बड़ा मामला: राजस्थान में पहली बार पति-पत्नी डिजिटल अरेस्ट, 12 दिन तक कमरे में कैद कर किया शोषण

Published on:
10 Jan 2026 02:03 am
Also Read
View All

अगली खबर