जोधपुर

अगले 72 घंटे के लिए IMD ने जारी किया भयंकर गर्मी का येलो अलर्ट, इन जिलों में चलेगी जोरदार HEATWAVE

Today Weather Update: राजस्थान में IMD ने अगले 72 घंटे के लिए भारी अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान में गर्मी अपना जोरदार असर दिखा रही है।

less than 1 minute read
May 06, 2024
Feature image

Rajasthan Weather: राजस्थान में IMD ने अगले 72 घंटे के लिए भारी अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान में गर्मी अपना जोरदार असर दिखा रही है। दिन का पारा उबाल पर है। रविवार को प्रदेश के 12 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया। इतना ही नहीं 23 शहरों में 39 डिग्री से अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान धौलपुर में 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में अगले 3 दिन में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही अगले 4 दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

7 मई का अलर्ट जारी करते हुए जोधपुर, बीकानेर संभाग में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है साथ ही हीट वेव भी अपना असर दिखाएगी। इसके बाद 8 और 9 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा और बारां जिले में कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना जताई है।

Published on:
06 May 2024 09:42 am