जोधपुर

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, यहां होगी इस मानसून की आखिरी झमाझम बारिश

Weather Update: विदा होने वाला मानसून मारवाड़ के कुछ हिस्सों में बरस रहा है। जोधपुर में शुक्रवार को मानसूनी हवा और पश्चिमी हवाएं टकराने से घंटे भर तक बारिश हुई। कभी तेज तो कभी मध्यम गति से बरसात होती रही।
2 min read
Sep 30, 2023
photo1696072163.jpeg

Weather Update: विदा होने वाला मानसून मारवाड़ के कुछ हिस्सों में बरस रहा है। जोधपुर में शुक्रवार को मानसूनी हवा और पश्चिमी हवाएं टकराने से घंटे भर तक बारिश हुई। कभी तेज तो कभी मध्यम गति से बरसात होती रही। इस दौरान बीच-बीच में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। पश्चिमी हवाएं लगातार आगे बढ़ने से अब मानसूनी हवा कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने अभी तक केवल जैसलमेर जिले और बाड़मेर व जोधपुर के पश्चिमी हिस्से से ही मानसून को विदा किया है। कुछ जिलों में हल्की बारिश के बाद आने वाले एक-दो दिन में शेष राजस्थान से भी मानसून की विदाई हो सकती है। अभी से सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

आगे क्या होगा?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम 2 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में आ जाएगा और कमजोर पड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें : Weather forecast : राजस्थान में मानसून के बाद बारिश की उम्मीद, नया सिस्टम 2 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा


मौसम का मिजाज बदल रहा अलर्ट रहने की जरुरत
मौसम विज्ञानियों के अनुसार,मानसून वापसी की ओर है। आगामी 1-2 दिनों में राजस्थान के सभी हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मौसम का मिजाज बदल रहा अलर्ट रहने की जरुरत है। अक्टूबर के पहले हफ्ते से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान बढ़ेगा तो न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में ठंड की दस्तक के साथ इन जिलों में होगी आखिरी मानसूनी बारिश

जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना
जयपुर में आज शनिवार को मौसम साफ है। धूप गरम है। तेज हवाएं चल रही हैं। जयपुर का आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।