जोधपुर

जाेधपुर से प्रत्याशी को इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार

जोधपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को इंटरनेट कॉल से धमकी मिली है। प्रत्याशी ने धमकी के कॉल आने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।
less than 1 minute read
Apr 25, 2019
vishek vishnoi

जोधपुर। जोधपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी विशेक विश्नोई को इंटरनेट कॉल से धमकी मिली है। प्रत्याशी ने धमकी के कॉल आने के बाद बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।

प्रत्याशी को फोन पर वोट खराब नहीं करने और तीन से चार दिन में देख लेने की धमकी दी। प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में धमकी के फोन आए थे। जिसकी ओसियां थाना पुलिस को भी शिकायत की थी।

निर्दलीय प्रत्याशी विशेक विश्नोई ने मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल नेहरा को लिखित में शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।

प्रत्याशी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजकर 44 मिनट पर एक नम्बर से मोबाइल पर फोन आया, जिसने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह वोट क्यों खराब कर रहा है, प्रत्याशी के नाम पूछने पर अज्ञात शख्स ने धमकाते हुए कहा कि बाद में पता लगा जाएगा।

धमकी देने वाले शख्स ने इंटरनेट सॉफ्टवेयर से कॉल किया था। विशेक विश्नोई ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में उसने ओसियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उसे दौरान उसे मोबाइल पर दो से तीन बार धमकी मिली थी। जिसकी शिकायत उसने ओसियां पुलिस में की थी।

Updated on:
25 Apr 2019 09:05 am
Published on:
25 Apr 2019 09:03 am