
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय व संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों में बीएड स्पेशल (वीआई एवं एमआर) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही है। इसकी विस्तृत से समय सारणी एवं प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ये परीक्षाएं नया परिसर स्थित भाषा प्रकोष्ठ परीक्षा केंद्र में सुबह 9 से 11 बजे की पारी में होगी। बीएड स्पेशल (वीआई एवं एमआर) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिन बाद आठ अक्टूबर से शुरू होगी।
उधर एनसीटीई के दिशा निर्देशों के नियमानुसार बीएड प्रथम की परीक्षाएं 21 अक्टूबर और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। इसकी समय सारणी सोमवार शाम तक विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर 12 से एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी भी समय सारणी विवि की वेबसाइट पर सोमवार शाम तक जारी की जाएगी। गौरतलब है कि विवि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षाएं करवा रहा है।