जोधपुर

Jodhpur News: जोधपुर सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप, जेलर हड़वंत सिंह को किया निलंबित, जानें पूरा मामला

Jodhpur Central Jail: जोधपुर के केन्द्रीय कारागृह में नई आमद के बंदियों को नियमों के विरुद्ध अन्य वार्ड में भेजने के मामले में कार्रवाई की गई है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
जोधपुर न्यूज, Jodhpur News, जोधपुर सेंट्रल जेल, Jodhpur Central Jail, जेलर हड़वंत सिंह, Jailor Hadwant Singh, जेलर निलंबित, Jailor Suspended, राजस्थान जेल विभाग, Rajasthan Prison Department, केन्द्रीय कारागृह जोधपुर, Central Jail Jodhpur, राजस्थान कारागार विभाग, Rajasthan Prison Department News, जेल प्रशासन खबर, Jail Administration News, विभागीय जांच, Departmental Inquiry, राजस्थान सरकारी आदेश, Rajasthan Government Order
केन्द्रीय कारागृह जोधपुर। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। केन्द्रीय कारागृह जोधपुर के जेलर हड़वंत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। नई आमद के बंदियों को वरीयता दरकिनार कर अन्य वार्ड में भेजे जाने के मामले में विभागीय जांच प्रस्तावित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह लगा आरोप

महानिदेशालय कारागार, राजस्थान जयपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार हड़वंत सिंह, कारापाल केन्द्रीय कारागृह जोधपुर के खिलाफ नई आमद के बंदियों को नियमों के विपरीत अन्य वार्ड में भेजे जाने के संबंध में विभागीय जांच प्रस्तावित है। राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

भरतपुर किया मुख्यालय

आदेश में उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय केन्द्रीय कारागृह भरतपुर रहेगा। साथ ही निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश अतिरिक्त महानिदेशक कारागार पी. राजजी की ओर से जारी किया गया है।

Updated on:
09 Mar 2026 05:48 pm
Published on:
09 Mar 2026 04:34 pm