जोधपुर

Jodhpur : आपसी विवाद में युवक के शरीर में घुसाया शॉवर पाइप, एमडीएम अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन, बची जान

Jodhpur : जोधपुर. आपसी विवाद के दौरान एक युवक के मलद्वार के रास्ते बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली चार फीट लंबी शॉवर पाइप शरीर के अंदर डाल दी गई। मरीज को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। जहां जटिल ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 9:02 PM IST
jodhpur dispute man body inserted pipe complex surgery at mdm hospital
Jodhpur : एमडीएम अस्पताल में जटिल ऑपरेशन करने वाली टीम। फोटो पत्रिका

Jodhpur : जोधपुर. आपसी विवाद के दौरान एक युवक के मलद्वार के रास्ते बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली चार फीट लंबी शॉवर पाइप शरीर के अंदर डाल दी गई। यह पाइप बड़ी आंत को चीरते हुए पेट के भीतर तक पहुंच गई और वहीं फंस गई। इस गंभीर चोट के कारण मरीज की जान को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। मरीज को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। यहां जनरल सर्जरी विभाग के आचार्य एवं यूनिट प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने मरीज की चिकित्सकीय जांच एवं आवश्यक परीक्षणों के बाद तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान आंत में चीरा (एंटेरोटॉमी) लगाकर लगभग चार फीट लंबी शॉवर पाइप को अत्यंत सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। ऑपरेशन की जटिलता इसलिए भी अधिक थी क्योंकि पाइप ने बड़ी आंत को क्षतिग्रस्त कर दिया था और पेट के भीतर आगे बढ़ते हुए मूत्रवाहिनी (यूरेटर), महाधमनी (एओर्टा), अन्य बड़ी रक्तवाहिनियों तथा छोटी आंत जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचने का गंभीर खतरा था। ऐसी चोटों से अत्यधिक रक्तस्राव, गंभीर संक्रमण और मरीज की जान को खतरा हो सकता था।

ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डॉ. पारंग आसेरी , डॉ. प्रगेश एवं डॉ. सुची तांबी, डॉ. उमेश कुमार के साथ एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गीता सिंगारिया, डॉ. राजवीर फ़रौदा , डॉ. धीरज चांडक भी थे।

मामला चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था

मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पूरी टीम के समन्वित प्रयासों से मरीज को आवश्यक सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराया गया। यह जटिल सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क की गई।

डॉ. बी. एस. जोधा, प्राचार्य एवं नियंत्रक, डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर ने अपील की कि आपसी विवाद, मारपीट और हिंसा के दौरान इस प्रकार की खतरनाक हरकतों से बचें।

Updated on:
16 Nov 2026, 9:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश